Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
CRIME

लखनऊ 1090 चौराहे पर स्टंटबाजी करने वाला गिरफ्तार

कार पर स्टंट करते युवक

लखनऊ, 14 दिसंबर (Udaipur Kiran) । राजधानी लखनऊ में एक कार की छत पर चढ़कर रील बनाने और रौबदार डायलॉग बोलने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं।

थाना प्रभारी रत्नेश चंद्र ने रविवार को बताया कि एक वीडियाे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हाे रहा है। इसमें एक युवक कार की छत पर चढ़कर रील बना रहा हैं। मामले में गौतमपल्ली थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी थी।

1090 चौराहे पर जियामऊ चाैकी प्रभारी अमित कुमार ने बीतीरात चेकिंग के दाैरान एक कार सवार को रोककर तलाशी ली। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी। बाद में पता चला कि वायरल वीडियाे में जाे युवक दिख रहा है वाे रहीमाबाद के नत्थूखेड़ा निवासी दिलीप रावत हैं।

पूछताछ के दौरान आरोपित युवक पुलिस से उलझ गया। वायरल वीडियो के संबंध में सवाल किए जाने और वाहन के कागजात मांगने पर उसने दस्तावेज दिखाने से इंकार करते हुए बहस करने लगा। पुलिस का कहना है कि आरोपित ने माहौल बिगाड़ने और लोक शांति भंग करने की कोशिश की। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने संज्ञेय अपराध की आशंका जताते हुए आरोपित के खिलाफ चालान कर न्यायालय में पेश किया गया।

लखनऊ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर स्टंट, रैश ड्राइविंग और कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाले किसी भी कृत्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आमजन से अपील की गई है कि सोशल मीडिया पर लोकप्रियता के लिए खतरनाक गतिविधियों से दूर रहें और कानून का पालन करें।—————

(Udaipur Kiran) / Harsh Gautam

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *