Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

अशोकनगर में पदस्थ सब इंस्पेक्टर ने खरगौन में की खुदकुशी

अशोकनगर में पदस्थ सब इंस्पेक्टर ने खरगौन में की खुदकुशी

अशोकनगर: 18 अक्टूबर(Udaipur Kiran News) । मध्य प्रदेश के अशोकनगर में सिटी कोतवाली में पदस्थ चर्चित सब इंस्पेक्टर ने खरगौन की एक होटल में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली गई।

जानकारी के अनुसार सिटी कोतवाली में पदस्थ सब इंस्पेक्टर अक्षय कुशवाह खरगौन वारंटी कार्य से गए थे। बताया गया कि खरगौन में उन्होंने शुक्रवार को होटल गोपाल में कमरा नम्बर 202 किराये पर लिया था। शनिवार सुबह जब कमरा नहीं खुला तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई। खरगौन पुलिस ने अक्षय कुशवाह को कपड़े से फांसी के फंदे पर बंधा हुआ पाया, पुलिस ने प्रथम दृष्टिया मामला खुदकुशी का माना है। खरगौन पुलिस द्वारा अशोकनगर पुलिस एवं उनके परिजनों को सूचित किया गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह कंवर ने बताया कि अक्षय कुशवाह सिटी कोतवाली में पदस्थ थे एवं गुना के रहने वाले थे। जानकारी में बताया गया कि परिजनों के पहुंचने के बाद आगामी कार्रवाई जारी रहेगी। उनकी यहां पुलिस कार्रवाईयां चर्चाओं में रहीं। वहीं अपुष्ट जानकारी अनुसार घटनाक्रम प्रेम-प्रसंग का बताया जा रहा है। पूर्ण खुलासा की आगामी कार्रवाई के बाद ही पता चल सकेगा।

—————

(Udaipur Kiran) / देवेन्द्र ताम्रकार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *