Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

उपखण्ड अधिकारी डीग और अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी 80 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

जयपुर, 19 सितंबर (Udaipur Kiran News)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की धौलपुर टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उपखण्ड अधिकारी (एसडीएम) डीग देवी सिंह और अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी (रीडर) मुकेश कुमार को 80 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। यह रिश्वत एक परिवादी से उसकी विवादित जमीन का रिसीवर आदेश कराने की एवज में मांगी गई थी।

गिरफ्तार

एसीबी की अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि परिवादी ने शिकायत दी थी कि उपखण्ड अधिकारी देवी सिंह और रीडर मुकेश कुमार उससे जमीन संबंधी आदेश जारी करने के लिए ₹1.50 लाख की रिश्वत मांग रहे हैं।

एसीबी ने शिकायत का गोपनीय सत्यापन कराया, जिसमें आरोप सही पाए गए। रीडर मुकेश कुमार ने परिवादी से एसडीएम और अपने लिए ₹1.50 लाख की मांग की थी। बाद में परिवादी के अनुरोध पर दोनों अधिकारी ₹80,000 लेने पर सहमत हुए।

योजना के तहत परिवादी ने एसडीएम देवी सिंह के कहने पर ₹80,000 की राशि रीडर मुकेश कुमार को उपखण्ड अधिकारी कार्यालय, डीग में सौंपी। यह राशि मुकेश कुमार की कार्य टेबल से बरामद हुई।

इसके बाद एसीबी की टीम ने मौके पर ही रीडर मुकेश कुमार और एसडीएम देवी सिंह को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *