Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HARYANA

राजकीय बहुतकनीकी सोनीपत के सात विद्यार्थियों का सफल कैंपस प्लेसमेंट

सोनीपत: राजकीय बहुतकनीकी संस्थान विधार्थियों को प्लेसमेंट

सोनीपत, 19 दिसंबर (Udaipur Kiran) । राजकीय बहुतकनीकी संस्थान, सोनीपत में शुक्रवार को इंडीग्रिड

कंपनी द्वारा संयुक्त कैंपस प्लेसमेंट अभियान का सफल आयोजन किया गया। इस अभियान में

संस्थान के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग डिप्लोमा अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों ने भाग लिया।

चयन प्रक्रिया के उपरांत कुल सात विद्यार्थियों का चयन किया गया, जबकि एक विद्यार्थी

को प्रतीक्षा सूची में रखा गया।

चयनित विद्यार्थियों में आकाश, दिशा, देव, सुमित, सौरव, सागर

और दीक्षा शामिल हैं। पवन को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। चयनित विद्यार्थियों को

इंडीग्रिड कंपनी द्वारा प्रति वर्ष तीन लाख रुपये का वार्षिक वेतन पैकेज प्रदान किया

जाएगा। विद्यार्थियों की तकनीकी दक्षता, साक्षात्कार प्रदर्शन और व्यावहारिक ज्ञान

के आधार पर चयन किया गया। इस अवसर पर संस्थान के प्राचार्य प्रवेश सांगवान ने चयनित

विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे प्लेसमेंट अभियान विद्यार्थियों के भविष्य

निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बताया कि संस्थान उद्योग की आवश्यकता

के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। कार्यक्रम

के दौरान उप-प्राचार्य सह प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट अधिकारी पंकज मलिक तथा सहायक प्रशिक्षण

एवं प्लेसमेंट अधिकारी विवेक कुमार सिंह भी उपस्थित रहे।

—————

(Udaipur Kiran) शर्मा परवाना

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *