Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
CRIME

कॉम्पिटिशन एग्जाम की तैयारी कर रहीं छात्रा की आत्महत्या

कॉम्पिटिशन एग्जाम की तैयारी कर रहीं छात्रा ने फंदे से लटकी

जयपुर, 22 दिसंबर (Udaipur Kiran) । बजाज नगर थाना इलाके में पीजी में रहे कर कॉम्पिटिशन एग्जाम की तैयारी कर रहीं एक छात्रा ने अज्ञात कारणों के चलते रविवार को फंदे से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतार अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सवाई मानसिंह अस्पताल के मुर्दाघर में भिजवाया। जहां से उसका पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

पुलिस ने बताया कि करौली के टोडाभीम निवासी निशा मीणा (20) ने अज्ञात कारणों के चलते फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी। पुलिस छानबीन में सामने आया है कि मृतका निशा मीणा एक महीने पहले ही अपनी बहन के साथ पीजी हॉस्टल में रहने आई थी। निशा के पिता हरियाणा में स्टेशन मास्टर के पद पर कार्यरत है और मृतका जगतपुरा में अपने चाचा के पास रहकर पढ़ाई कर रहीं थी।करीब एक महीने पहले ही अपनी बहन के साथ गोपालपुरा के बसंत विहार कॉलोनी में स्थित पीजी हॉस्टल में आई थी। रविवार को उसकी बहन किसी काम से पीजी से बाहर गई थी। इसी दौरान निशा ने अकेलेपन का फायदा उठाया और हॉस्टल के रूम में फंदा लगाकर उससे लटक गई। बहन दोपहर करीब डेढ़ बजे वापस हॉस्टल लौटी तो रुम का दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी आवाज लगाने पर जब दरवाजा नहीं खुला तो पीड़िता ने हॉस्टल संचालक को मामले की जानकारी दी। हॉस्टल संचालक की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दूसरी चांबी से दरवाजा खोला तो निशा मीणा फंदे से लटकी मिली। पुलिस ने एफएसएल टीम की सहायता से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस को किसी भी तरह का कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। पुलिस मर्ग दर्ज कर आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

—————

(Udaipur Kiran)

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *