
सुलतानपुर, 8 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Uttar Pradesh के जिला सुलतानपुर के थाना चांदा क्षेत्रान्तर्गत अमन यादव हत्त्या कांड मामले में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ मे एक आरोपित घायल हो गया. घायल अवस्था में उसे गिरफ्तार किया गया है. वही दूसरी तरफ लपारवाही बरतने के आरोप मे चांदा थाना प्रभारी दीपेंद्र विक्रम सिंह, सहित उपनिरीक्षक चुन्नू लाल,चौकी इंचार्ज के एन आई ,थाना कोतवाली नगर शंकर बक्श सिंह, दीवान शहंशाह, भोलानाथ सरोज, आरक्षी अनुराग, दिनेश रावत, संदीप यादव, अखिलेश निर्मल आदि को किया निलंबित किया गया है.
Superintendent of Police कुवंर अनुपम सिंह ने Monday को बताया कि अमन नामक व्यक्ति का अपहरण करके हत्या कर दी गई थी जिसमें कार्यवाही करते हुए दो आरोपित को जेल भेजा गया था. आज अन्य फरार आरोपित की गिरफ्तारी का प्रयास किया गया,जिसमे सूचना मिली की इस घटना में संलिप्त दो अपराधी भागने के प्रयास में है . घेराबन्दी करने पर पुलिस पार्टी के ऊपर इन्होने फायरिंग की जिसमे जवाबी कार्यवाही में आरोपित दीपक यादव उर्फ राका के पैर में गोली लगी है . अन्य आरोपित की तलाश अभी जारी है.
बीएससी छात्र अमन यादव की Saturday रात अपहरण के बाद क्रूरतापूर्वक की गई. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में गंभीर चोटें, जबड़ा टूटने और दाहिनी आंख फटने की पुष्टि हुई है. दो डॉक्टरों के पैनल ने sunday देर शाम शव का पोस्टमार्टम किया. आज शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा .
Superintendent of Police कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि इस मामले में नामजद दस आरोपियों में से मयंक यादव और शिवम यादव को गिरफ्तार कर लिया था. पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है, जिनमें अजय यादव, विजय यादव, पवन यादव (सभी चांदा के नरैनी मजरे सफीपुर निवासी), अजय गुप्ता, दीपक यादव, दुर्गेश यादव उर्फ कार्तिक (राजेपुर थाना चांदा निवासी) और समर यादव उर्फ गोरे (नरहरपुर थाना लंभुआ निवासी) शामिल हैं. नामजद रेनू पत्नी दुर्गेश यादव को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है.
चांदा थाना क्षेत्र के साढापुर निवासी अमन यादव (21) पुत्र रमाशंकर यादव बीएससी एग्रीकल्चर के चौथे सेमेस्टर का छात्र था . Saturday रात वह अपने चचेरे भाई संदीप यादव को लेने ईशीपुर के अंडर फ्लाई ओवर के नीचे गए थे. अमन ने संदीप को कॉल किया, लेकिन वह रिसीव नहीं हुई. बाद में संदीप ने अमन को कई बार कॉल किया, पर फोन नहीं उठा और कुछ देर बाद मोबाइल बंद हो गया.
जब संदीप घर पहुंचा और अमन वहां नहीं मिला, तो परिवार ने उनकी तलाश शुरू की. ईशीपुर फ्लाई ओवर के पास अमन की बाइक मिली. आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला कि देर शाम कुछ लोग अमन को अर्टिगा कार से मारते-पीटते हुए ले गए थे. आरोप है कि आरोपियों ने अमन को पारसनाथ इंटर कॉलेज सफीपुर में मारपीट कर हत्या कर दी और फिर शव को इब्राहिमपुर के नीचे गोमती नदी में फेंक दिया. sunday सुबह इब्राहिमपुर गोमती नदी के पास से अमन का शव बरामद किया गया. उसके शरीर पर कई चोटों के निशान थे. मृतक घर का इकलौता चिराग था. उसकी एक बहन खुशी जो इंटर की छात्रा है,उसका रो-रोकर बुरा हाल है. पिता दिल्ली में दूध डेरी पर काम करते हैं और एक माह पहले ही वहां गए हैं.
—————
(Udaipur Kiran) / दयाशंकर गुप्त
