सुलतानपुर : ट्रेलर की टक्कर से टूरिस्ट बस में सवार महिला श्रद्धालू की मौत, 15 घायल

छतिग्रस्त वाहन

सुलतानपुर, 6 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Uttar Pradesh में सुलतानपुर जिले के अयोध्या-Prayagraj हाइवे पर Saturday सुबह एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने टूरिस्ट बस में टक्कर मार दी. हादसे में एक महिला श्रद्धालू की मौत हो गई और 15 लोग घायल हैं. ये सभी अयोध्या दर्शन के बाद Prayagraj जा रहे थे, तभी हादसा हो गया.

कूरेभार थानाध्यक्ष विजयंत मिश्रा ने बताया कि Maharashtra प्रांत के जलगांव जिले के कलाने, तालुका दरंगा क्षेत्र के रहने वाले सभी श्रद्धालु टूरिस्ट बस से रामलला के दर्शन को अयोध्या आए थे. दर्शन के बाद शुक्रवार को Prayagraj जा रहे थे. Saturday सुबह

कूरेभार चौराहा पर बस पहुंची थी कि सामने से तेज रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मार दी. हादसे में दोनों वाहन पलट गए. स्थानीय लोग और राहगीर तुरंत मौके पर मदद के लिए दौड़े और पलटी बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालना शुरू कर दिया. हादसे में लगभग 15 श्रद्धालुओं को गंभीर चोटें आई हैं. घायल यात्रियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर प्रर्येश दीक्षित की टीम ने सभी घायलों का इलाज शुरू किया. इलाज के दौरान वर्षा किरन पाटिल (45) निवासी पुणे की मौत हो गई. वहीं, कोकिला बाई (68), जरगा बाई (67), योजना बाई (54), मंजू बाई (40), रतना बाई (54), राजू (35), अनीता (40), पोडम सिंह (54), सरिता बाई (55) और आशा बाई (65) को चोटे आई हैं. डॉक्टरों ने कोकिला, संगीता, अनीता, अर्चना व रतना को बेहतर इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया है. पांच अन्य को मामूली चोटे आई हैं.

थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस टीम ने क्रेन की मदद से हाईवे पर पलटी बस व ट्रेलर को हटवाकर जाम खुलवाया है. पुलिस घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है. प्रशासन ने घायलों को हरसंभव मदद का भरोसा दिया है.

(Udaipur Kiran) / दयाशंकर गुप्त

Leave a Comment