Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
ENTERTAINMENT

‘बॉर्डर 2’ के टीज़र लॉन्च पर भावुक हुए सनी देओल

सनी देओल - फोटो सोर्स एक्स

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन के बाद पहली बार सनी देओल किसी इवेंट में नजर आए। धर्मेंद्र ने पिछले महीने 24 नवंबर को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था, जिससे पूरा देओल परिवार गहरे सदमे में है। इस दुखद घटना के कुछ दिनों बाद सनी मुंबई में अपनी आगामी फिल्म ‘बॉर्डर 2’ के टीजर लॉन्च इवेंट में शामिल हुए। इस दौरान वह अपने सह-कलाकार वरुण धवन और अहान शेट्टी के साथ दिखाई दिए। कार्यक्रम का एक भावुक पल सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।

डायलॉग बोलते वक्त भावुक हुए सनी देओल

‘बॉर्डर 2’ के टीजर लॉन्च के मौके पर सनी देओल फौजी अंदाज में नजर आए। उन्होंने सिर पर पगड़ी बांध रखी थी और मंच पर फिल्म का एक दमदार डायलॉग अपने चिर-परिचित एक्शन स्टाइल में बोलते हुए भावुक हो गए। कुछ पलों के लिए वह खुद को संभालते दिखाई दिए, जिसके बाद उन्होंने कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। पिता के निधन के गम के बावजूद सनी ने अपनी पेशेवर जिम्मेदारियों को निभाया और इस खास मौके पर मौजूद रहे।

‘बॉर्डर 2’ से जुड़े खास अपडेट

जेपी दत्ता के निर्देशन में बनी फिल्म ‘बॉर्डर’ साल 1997 में रिलीज हुई थी और यह भारतीय सिनेमा की यादगार देशभक्ति फिल्मों में शुमार है। अब निर्देशक अनुराग सिंह इस सुपरहिट फिल्म का सीक्वल ‘बॉर्डर 2’ लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म के जरिए सनी देओल एक बार फिर मेजर कुलदीप सिंह के किरदार में वापसी करेंगे। उनके साथ वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसके अलावा सोनम बाजवा, मेधा राणा और मोना सिंह भी फिल्म का हिस्सा हैं। ‘बॉर्डर 2’ को 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

—————

(Udaipur Kiran) / लोकेश चंद्र दुबे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *