Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
ENTERTAINMENT

अस्थि विसर्जन के वक्त सनी देओल का फूटा गुस्सा

सनी देओल - फोटो सोर्स एक्स

बॉलीवुड के महान अभिनेता धर्मेंद्र की अस्थियां हरिद्वार स्थित हरकी पौड़ी पर पूरे परिवार की मौजूदगी में विसर्जित कर दी गईं। परिवार ने इस अनुष्ठान को बेहद गोपनीय रखना चाहा, लेकिन इसी दौरान हुई एक घटना ने सबका ध्यान खींच लिया। रिपोर्ट के मुताबिक, धर्मेंद्र के पोते करण देओल ने सुबह करीब 9:30 बजे अपने दादा की अस्थिया गंगा में प्रवाहित कीं। विसर्जन के दौरान करण अपने जज़्बातों पर काबू नहीं रख पाए और दादा को याद करते हुए जोर-जोर से रो पड़े। परिवार का माहौल बेहद भावुक था।

पैपराज़ी पर सनी देओल का फूटा गुस्सा

अस्थि विसर्जन जैसे अत्यंत निजी और भावुक क्षण में जब कुछ पैपराज़ी तस्वीरें और वीडियो लेने लगे, तो सनी देओल खुद को संभाल नहीं पाए। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में सनी एक फोटोग्राफर की ओर बढ़ते नजर आते हैं। गुस्से में उसका कैमरा पकड़ते हुए वे कहते हैं, क्या तुम लोगों ने अपनी शर्म बेच दी है? क्या तुम्हें पैसे चाहिए? कितने पैसे चाहिए? सनी की नाराजगी की वजह यही थी कि परिवार के गहरे दुख और धार्मिक रस्मों के बीच भी पैपराज़ी ने निजता का सम्मान नहीं किया।

लंबी बीमारी के बाद हुआ था धर्मेंद्र का निधन

फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र का निधन 24 नवंबर को मुंबई स्थित उनके आवास पर हुआ। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और ब्रीचकैंडी अस्पताल में उपचारत थे। हालत में मामूली सुधार के बाद परिवार ने उन्हें घर ले जाने का निर्णय लिया था, लेकिन इसी दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और उन्होंने अंतिम सांस ली।

—————

(Udaipur Kiran) / लोकेश चंद्र दुबे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *