Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
ENTERTAINMENT

सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी अपने फैंस के लिए 2026 में बड़ी घोषणा करने की तैयारी में

ऋषभ शेट्टी - फोटो सोर्स एक्स

सुपरस्टार अभिनेता ऋषभ शेट्टी के लिए साल 2025 बेहद यादगार साबित हुआ है। उनकी फिल्म ‘कांतारा: चैप्टर 1’ ने दुनियाभर में करीब 850 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार कर इतिहास रच दिया। सिनेमाघरों में धूम मचाने के बाद अब यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है, जहां भी दर्शकों से इसे जबरदस्त प्यार मिल रहा है। इस बड़ी सफलता के बाद फैंस की उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं और हर कोई ऋषभ की अगली फिल्म को लेकर उत्सुक है। इसी बीच अभिनेता ने अपनी आने वाली परियोजनाओं को लेकर खुलकर बात की है।

दिए एक इंटरव्यू में ऋषभ शेट्टी ने बताया कि अगली फिल्म में वह सिर्फ अभिनेता की भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा, मैं शूटिंग जरूर करूंगा, लेकिन इस बार एक अभिनेता के तौर पर। फिलहाल मेरी योजना कैमरे के पीछे जाकर निर्देशन करने की नहीं है। ऋषभ ने आगे बताया कि वह अगले साल अपनी नई परियोजना की स्क्रिप्ट और प्री-प्रोडक्शन पर काम शुरू करेंगे। साथ ही उन्होंने यह भी इशारा किया कि मैंने अपने फैंस के लिए कुछ खास प्लान किया है, जिसकी बड़ी घोषणा मैं 2026 में करूंगा।

वर्क फ्रंट की बात करें, तो ऋषभ शेट्टी जल्द ही प्रशांत वर्मा के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘जय हनुमान’ में नजर आएंगे, जिसे 2026 में रिलीज किया जाना है। इसके अलावा उनके पास एक भव्य ऐतिहासिक प्रोजेक्ट ‘द प्राइड ऑफ भारत’ भी है, जिसमें वह छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका निभाते दिखेंगे। यह फिल्म जनवरी 2027 में रिलीज हो सकती है। फैंस को उनकी बहुप्रतीक्षित फ्रैंचाइजी फिल्म ‘कांतारा: ए लीजेंड – चैप्टर 2’ का भी बेसब्री से इंतजार है, जिसे लेकर उत्साह चरम पर है।

————-

(Udaipur Kiran) / लोकेश चंद्र दुबे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *