Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
WORLD

प्रतिनिधि सभा भंग किए जाने के खिलाफ नेपाली कांग्रेस की रिट पर सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

सुप्रीम कोर्ट नेपाल

काठमांडू, 17 दिसंबर (Udaipur Kiran) सुप्रीम कोर्ट ने प्रतिनिधि सभा को भंग किए जाने के खिलाफ नेपाली कांग्रेस की रिट याचिका पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

यह रिट पार्टी के तरफ से निवर्तमान संसदीय दल के प्रमुख सचेतक श्याम कुमार घिमिरे समेत अन्य नेताओं की ओर से दायर की गई है। याचिका में राष्ट्रपति कार्यालय, प्रधानमंत्री सुशीला कार्की, प्रधानमंत्री तथा मंत्रिपरिषद कार्यालय, निर्वाचन आयोग और प्रतिनिधि सभा के सभामुख को प्रतिवादी बनाया गया है। रिट में आरोप लगाया गया है कि प्रतिनिधि सभा को असंवैधानिक रूप से भंग किया गया। याचिका में प्रतिनिधि सभा को तत्काल बहाल करने की मांग की गई है।

इसके अलावा रिट में प्रधानमंत्री सुशीला कार्की की नियुक्ति को रद्द करने की मांग करते हुए नेपाली कांग्रेस को एक प्रमुख राजनीतिक शक्ति बताते हुए नेपाली कांग्रेस पार्टी के संसदीय दल के नेता शेर बहादुर देउवा को प्रधानमंत्री नियुक्त करने का आग्रह किया गया है।

—————

(Udaipur Kiran) / पंकज दास

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *