
अंबिकापुर, 3 दिसंबर (Udaipur Kiran) . खरीफ विपणन वर्ष 2025–26 में Chhattisgarh सरकार द्वारा धान खरीद प्रक्रिया को व्यवस्थित और पारदर्शी बनाने के प्रयास अब जमीनी स्तर पर सकारात्मक परिणाम दे रहे हैं. सरगुजा जिले के धान उपार्जन केंद्रों में खरीदी सुचारू रूप से जारी है और किसानों को संपूर्ण प्रक्रिया में किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ रहा है. इससे किसानों में सरकार और प्रशासन के प्रति संतोष एवं विश्वास स्पष्ट रूप से बढ़ा है.
ग्राम खुटिया के किसान देवाल सिंह पावले ने केंद्र में अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि टोकन कटने से लेकर धान की तौल तक हर चरण पूरी तरह सरल और बिना बाधा के संपन्न हुआ. उनकी 4.5 एकड़ भूमि से 41 क्विंटल का रकबा निकला, जिसके लिए उन्हें समय पर टोकन मिल गया. नमी परीक्षण, बारदाना उपलब्धता और तौल सभी प्रक्रियाएं नियमों के अनुसार बिना किसी रुकावट के पूरी हुईं.
किसान पावले ने बताया कि समिति के कर्मचारी पूरी निष्ठा और सहयोग के साथ काम कर रहे हैं, जिससे किसानों को खरीद केंद्र में अनावश्यक प्रतीक्षा या परेशानी नहीं उठानी पड़ रही. उन्होंने कहा कि Chief Minister विष्णु देव साय की सरकार ने प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीद और ₹3100 प्रति क्विंटल के रिकॉर्ड समर्थन मूल्य से किसानों को आर्थिक सुरक्षा और मजबूती प्रदान की है.
खरीद व्यवस्था से संतुष्ट किसान देवाल सिंह पावले ने Chief Minister और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस वर्ष धान खरीद व्यवस्था वास्तव में किसान हित में प्रभावी और उत्कृष्ट रूप से संचालित की जा रही है. किसान मानते हैं कि यदि प्रक्रिया इसी पारदर्शिता और गति से जारी रही तो आने वाले समय में कृषि क्षेत्र और अधिक मजबूत होगा.
(Udaipur Kiran) / पारस नाथ सिंह
