Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

न्यू-ईयर सेलिब्रेशन से पहले ही सूर्यनगरी हाउसफुल

jodhpur

शहर के प्रमुख टूरिस्ट स्पॉट हाउसफुल, होटलों में भी नो रूम की स्थिति

जोधपुर, 29 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । नए साल 2026 के स्वागत से पहले ही सूर्यनगरी पर्यटकों से पूरी तरह गुलजार है। देश और विदेश से बड़ी संख्या में लोग न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए जोधपुर पहुंच रहे हैं। शहर के होटल, रिसॉर्ट, होम-स्टे और गेस्ट हाउस लगभग फुल हो गए हैं। पर्यटन स्थलों, बाजारों और ऐतिहासिक धरोहरों पर रौनक देखते ही बन रही है।

जोधपुर शहर में न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए पर्यटकों की भीड़ बढऩे लगी है। शहर के प्रमुख टूरिस्ट स्पॉट पर इन दिनों टूरिस्ट की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिल रही है। जोधपुर शहर के प्राचीन मेहरानगढ़ दुर्ग, उम्मेद भवन पैलेस, माचिया सफारी पार्क, सुरपुरा बांध, मंडोर उद्यान, कायलाना लेक, घंटाघर, जसवंत थड़ा सहित प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों पर इन दिनों देसी और विदेशी टूरिस्ट पहुंच रहे हैं। खास बात यह है कि ईयर एंड होने की वजह से भारी भीड़ भी नजर आ रही है। जोधपुर शहर में आम दिनों के मुकाबले टूरिस्ट की संख्या में दोगुना बढ़ोतरी हो चुकी है।

जोधपुर के मेहरानगढ़ दुर्ग के म्यूजियम ट्रस्ट के प्रशासक कर्नल अजय सिंह शेखावत ने बताया कि की यहां पर आम दिनों में 2500 से 3000 के करीब पर्यटकों की आवाजाही रहती है, लेकिन इन दिनों यह आंकड़ा छह से सात हजार तक पहुंच चुका है। जिसमें देशी और विदेशी टूरिस्ट भी शामिल हैं। लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ न्यू ईयर को सेलिब्रेट करने के लिए पहुंचे है।

(Udaipur Kiran) / सतीश

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *