Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

जैसलमेर बॉर्डर पर संदिग्ध युवक गिरफ्तार, पाकिस्तान होकर सऊदी जाने की थी कोशिश

जैसलमेर, 04 सितंबर (Udaipur Kiran News)। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान सीमा से लगे राजस्थान के इलाकों में सुरक्षा एजेंसियां लगातार सतर्कता बरत रही हैं। सीमा से सटे गांवों और इलाकों में संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। इसी बीच जैसलमेर जिले के पोछिना क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया है।

बीएसएफ के अनुसार गिरफ्तार युवक की पहचान पश्चिम बंगाल के वर्धमान जिले के रहने वाले 30 वर्षीय लालचंद शेख के रूप में हुई है। वह अंतरराष्ट्रीय सीमा से करीब 15 किलोमीटर दूर संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़ा गया। पूछताछ में जब उससे बॉर्डर क्षेत्र में आने का कारण पूछा गया तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। बाद में उसने बताया कि वह पाकिस्तान के रास्ते सऊदी अरब जाने की कोशिश कर रहा था, जहां उसका भाई मजदूरी करता है।

बीएसएफ की टीम ने उसे हिरासत में लेकर म्याजलार पुलिस के हवाले कर दिया। अब मामले की गहन जांच के लिए उसे संयुक्त जांच समिति को सौंपा जाएगा। गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों में जैसलमेर में कई बार जासूसी और संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। ऐसे में सुरक्षा एजेंसियां इस युवक से पूछताछ कर उसके इरादों और संभावित संपर्कों की गहराई से जांच कर रही हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *