Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
ENTERTAINMENT

रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ से सामने आया सस्पेंस भरा टीज़र

रश्मिका मंदाना

अभिनेत्री रश्मिका मंदाना अपने हर किरदार से दर्शकों के दिलों में खास जगह बना लेती हैं। आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म ‘थामा’ में ड्रैकुला ‘ताड़का’ के किरदार में नजर आईं रश्मिका को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। अब एक बार फिर वह अपने नए और बेहद खूंखार अवतार को लेकर चर्चा में हैं, जिसकी पहली झलक सामने आ चुकी है।

दरअसल, रश्मिका की पैन इंडिया फिल्म ‘मायसा’ का टीज़र रिलीज कर दिया गया है। यह एक नायिका प्रधान एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जिसमें रश्मिका का साहसी और दमदार लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

2026 में सिनेमाघरों में आएगी ‘मायसा’

रश्मिका मंदाना ने ‘मायसा’ की पहली झलक शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, यह तो हिमशैल का बस एक छोटा सा हिस्सा है। हम बस एक शाम के लिए कुछ मजेदार करना चाहते थे, ताकि आपको आज की दुनिया की झलक दिखा सकें। आप उन्हें कुछ महीनों में देखेंगे।

यह पैन इंडिया फिल्म 2026 में रिलीज होगी। हालांकि, इसकी सटीक रिलीज डेट अभी घोषित नहीं की गई है। फिल्म का निर्देशन रवींद्र पुल्ले ने किया है और इसकी कहानी गोंड जनजाति की पृष्ठभूमि पर आधारित बताई जा रही है। टीज़र सामने आने के बाद से ही ‘मायसा’ को लेकर दर्शकों की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं और रश्मिका का यह नया अवतार बड़े पर्दे पर क्या कमाल दिखाएगा, इसका इंतजार सभी को है।—————

(Udaipur Kiran) / लोकेश चंद्र दुबे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *