Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

धारचूला में 19 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत

19 वर्षीय युवक की हुई मौत

पिथौरागढ, 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) । धारचूला नगर में किराए के कमरे में रहने वाले बिहार निवासी 19 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार 19 वर्षीय तबरेज आलम पुत्र अलाउद्दीन अंसारी जयसिंनपुर शारदा टोला मोतीहारी बिहार निवासी रविवार रात अपने गांव बिहार से धारचूला पहुंचा था। सोमवार सुबह उसका भाई सय्यब अंसारी अपने भाई तबरेज को नाश्ता करने के बाद काम को साइड में आने की बात कह कर काम के लिए निकल गया। काफी देर बाद कॉल करने पर तबरेज ने फोन नहीं उठाया । इसके बाद उसका भाई सैयद कमरे पर पहुंचा जहां पर बाथरूम में उसे करंट लगने की जानकारी मिली। आनन फानन में मृतक तबरेज को उप जिला चिकित्सालय धारचूला लाया गया।

डॉक्टर सिमरन ने बताया कि तबरेज की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि हाथ का कुछ हिस्सा जला हुआ था। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव का पंचनामा भरा । डॉ शालिनी ने शव का पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। वही यूपीसीएल के द्वारा घटना की जानकारी नहीं होने की बात कही गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही तबरेज की मौत के सही कारणों की जानकारी मिल पाएगी। परिजनों के द्वारा करंट से मौत होने की आशंका जताई है।

(Udaipur Kiran) / संतोष दरियाल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *