Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
CRIME

महिला की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

किशोरी ने फांसी लगाकर जान दी

हमीरपुर, 3 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के राठ कस्बे में बुधवार को एक विवाहित महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। सुधा (22) पत्नी अखिलेश साहू, निवासी कांशीराम कॉलोनी राठ ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मायका पक्ष ने इसे हत्या बताते हुए पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बांदा जनपद के मटौन्ध थाना क्षेत्र के अछरौड़ गांव निवासी मृतका के पिता प्रेम नारायण साहू ने बताया कि दो वर्ष पूर्व उन्होंने अपनी पुत्री सुधा का विवाह खिरिया गांव के मूल निवासी अखिलेश पुत्र निरपत से किया था। विवाह के बाद से ही दामाद अखिलेश ने उनकी बेटी पर 1 लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर अत्याचार शुरू कर दिए थे। पिता ने आरोप लगाया कि आए दिन मारपीट और प्रताड़ना की वजह से उनकी बेटी मानसिक रूप से परेशान रहती थी। उनका दावा है कि अखिलेश ने ही मारपीट कर उन्हें फांसी पर लटकाया है। घटना के बाद मायके पक्ष में कोहराम मचा हुआ है। मृतका अपने पीछे तीन माह की एक मासूम बच्ची छोड़ गई है। राठ कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार ने बुधवार को बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मायके पक्ष की तहरीर के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी और दोषियों पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।

—————

(Udaipur Kiran) / पंकज मिश्रा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *