
जोधपुर, 3 दिसंंबर (Udaipur Kiran) . जिले की ग्रामीण पुलिस की डीएसटी एवं Police Station बिलाड़ा ने विशेष योजना के तहत डोडा-पोस्त से भरी फॉर्च्यूनर पकड़ी है. हालांकि तस्कर भागने में कामयाब हो गए. पुलिस ने गाड़ी का पीछा कर टायर बस्ट किया और गाड़ी से 415.52 किलो डोडा-पोस्त व एक पिस्टल मय चार राउण्ड जब्त किया.
ग्रामीण Superintendent of Police नारायण टोगस ने बताया कि अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की रोकथाम को लेकर डीएसटी व Police Station बिलाड़ा ने संयुक्त कार्रवाई की है. जिला विशेष टीम के कांस्टेबल हरेन्द्र लोहरा की आसूचना पर बिलाड़ा थानाधिकारी सवाईसिंह व डीएसटी प्रभारी श्रवणकुमार भवंरिया के नेतृत्व में जयपुर-जोधपुर हाईवे के बिलाड़ा बाईपास पर पुलिस जाब्ता द्वारा संयुक्त नाकाबंदी की गई.
नाकाबंदी के दोरान सफेद रंग की बिना नम्बरी फॉर्च्यूनर गाड़ी आती हुई दिखाई दी जिसको पुलिस जाब्ता ने रूकवाने का प्रयास किया तो फॉच्र्यूनर वाहन चालक ने नाकाबंदी तोडक़र गाड़ी भगाने का प्रयास किया. इस पर डीएसटी के हैड कांस्टेबल विरेन्द्र चौधरी ने अपनी सूझबूझ से फॉर्च्यूनर गाड़ी के सामने टायर बस्टर (स्टॉप स्टिक) लगाकर टायर बस्ट कर दिए. इसके बाद भी फॉर्च्यूनर चालक गाड़ी को पिचियाक की तरफ हाईवे पर भगा ले गया और पिचियाक के पास लूनी नदी ब्रिज पर वाहन को लावारिस अवस्था में छोडक़र फरार हो गया. पुलिस ने बिना नम्बरी फॉर्च्यूनर गाड़ी की तलाशी ली गई तो कुल 24 प्लास्टिक कट्टो में 415.52 किलो अवैध डोडा पोस्त तथा एक लोडेड पिस्टल मय चार कारतूस बरामद हुए.
(Udaipur Kiran) / सतीश
