Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
SPORTS

चोट के चलते तीन महीने तक क्रिकेट से दूर हुईं सुजी बेट्स

न्यूज़ीलैंड की अनुभवी ओपनर बल्लेबाज़ सुजी बेट्स

वेलिंगटन, 22 दिसंबर (Udaipur Kiran) ।

न्यूज़ीलैंड की अनुभवी ओपनर बल्लेबाज़ सुजी बेट्स चोट के चलते अगले तीन महीनों तक क्रिकेट से दूर रहेंगी। उन्हें क्वाड्रिसेप मसल में गंभीर खिंचाव (टियर) हुआ है, जिसके कारण वह घरेलू समर सीज़न से लेकर मार्च तक मैदान पर नहीं उतर पाएंगी।

यह चोट सुजी बेट्स को पिछले महीने एक शील्ड मुकाबले के दौरान फील्डिंग करते समय लगी थी। इसके बाद कराए गए स्कैन में पुष्टि हुई कि मांसपेशी में गंभीर टियर है, जिसके चलते पूर्व कप्तान को करीब तीन महीने के रिहैबिलिटेशन की आवश्यकता होगी।

चोट की वजह से सुजी बेट्स ओटागो की घरेलू समर सीज़न के शेष मुकाबलों के साथ-साथ फरवरी में जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली घरेलू सीरीज़ में भी हिस्सा नहीं ले पाएंगी। अब उनकी निगाहें मार्च में साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली व्हाइट-बॉल सीरीज़ के जरिए वापसी पर टिकी हैं।

सुजी बेट्स ने कहा, “इस समर सीज़न को मिस करना मेरे लिए बेहद निराशाजनक है। मैं स्पार्क्स के साथ एक और सीज़न, खासकर सुपर स्मैश खेलने को लेकर काफी उत्साहित थी। अब मेरा पूरा ध्यान मार्च में व्हाइट फर्न्स के लिए मैदान पर वापसी करने पर है।”

न्यूज़ीलैंड टीम प्रबंधन को उम्मीद है कि बेट्स पूरी तरह फिट होकर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज़ में टीम को मजबूती प्रदान करेंगी।

—————

(Udaipur Kiran) दुबे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *