Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

भोपाल में स्वदेशी संकल्प रथ यात्रा का आज होगा समापन

भोपाल में स्वदेशी संकल्प रथ यात्रा का आज होगा समापन

भोपाल, 30 दिसंबर (Udaipur Kiran) । अखिल भारतीय व्यापारी परिषद (कैट) एवं स्वदेशी जागरण मंच के संयुक्त तत्वावधान में 15 अक्टूबर 2025 को नागपुर (महाराष्ट्र) से शुरू हुई स्वदेशी संकल्प यात्रा का आज मंगलवार को भोपाल में समापन होगा। भोपाल के न्यू मार्केट स्थित खेड़ापति हनुमान मंदिर चौक पर यात्रा के समापन अवसर पर केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उईके उइके, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, विधायक भगवान दास सबननी, जीतेन्द्र गुप्ता, अखिल भारतीय अधिकारी सुधीर दाते, स्वदेशी जागरण मंच के क्षेत्र संगठक केशव डुबोलिया आदि उपस्थित रहेंगे।

गौरतलब है कि स्वदेशी संकल्प यात्रा का शुभारंभ 15 अक्टूबर 2025 को नागपुर (महाराष्ट्र) से हुआ था। यह यात्रा महाराष्ट्र व छत्तीसगढ़ के सभी जिला, विभिन्न नगरों में होते हुए सफलतापूर्वक संचालित होकर भोपाल पहुंच रही है। मध्य प्रदेश में इस महत्वपूर्ण यात्रा का प्रवेश एक दिसंबर को पांढुरना से प्रवेश हुआ है। यात्रा में नगर, क़स्बा में जगह जगह भव्य स्वागत हुआ। यात्रा के दौरान अतिथियों, बुद्धिजीवी, समाजसेवियों द्वारा स्वदेशी विचार रखे गए और नागरिकों को स्वदेशी अपनाने का संकल्प दिलाया गया। यात्रा में स्थानीय जन प्रतिनिधियों, विधायक-सांसदों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

स्वदेशी जागरण मंच द्वारा जानकारी दी गई कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का बहुप्रतीक्षित राष्ट्रीय मिशन-आत्मनिर्भर भारत-देश को आर्थिक सशक्तिकरण की नई दिशा प्रदान कर रहा है। “वोकल फ़ॉर लोकल”के आह्वान तथा “स्वदेशी अपनाओ, देश बचाओ”के राष्ट्रीय नारे को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से स्वदेशी जागरण मंच एवं व्यापारियों का प्रतिनिधित्व करने वाला अखिल भारतीय संगठन कैट मिलकर यह यात्रा देशभर में आयोजित कर रहे हैं। कैट व्यापारियों की समस्याओं के समाधान, उनके हितों की रक्षा तथा सरकार के साथ सकारात्मक संवाद बनाए रखने में अग्रणी भूमिका निभाता आया है।

यात्रा के दौरान मुख्य संदेश है कि नागरिकों को कौन से उत्पाद भारतीय स्वदेशी हैं और कौन से विदेशी, इसकी पहचान करने का सरल व व्यापक मार्गदर्शन, स्वदेशी वस्तुओं की खरीद से देश की विदेशी मुद्रा की बचत, देश की पूँजी का देश के उद्योगपतियों के पास बने रहने से उद्योग विस्तार को मिलने वाला बल, स्वदेशी उत्पादों को अपनाने से रोजगार सृजन तथा नए उद्योगों के लिए आवश्यक इंफ्रास्ट्रक्चर के विकसित होने जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी देना है।

अखिल भारतीय व्यापारी परिषद के प्रदेश अध्यक्ष सुनील अग्रवाल और स्वदेशी जागरण मंच के यात्रा समन्वयक महेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि स्वदेशी को अपनाकर हम न केवल देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करते हैं, बल्कि अपने भविष्य को भी सुरक्षित और समृद्ध बनाते हैं। उन्होंने यात्रा को सफल बनाने के लिए नागरिकों से अधिक संख्या में पहुंचने का अपील की है।

—————

(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *