स्वदेशी संकल्प यात्रा 15 दिसंबर को उज्जैन में

स्वदेशी संकल्प यात्रा 15 को उज्जैन में

उज्जैन, 9 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Madhya Pradesh के उज्जैन में कैट एवं स्वदेशी जागरण मंच के संयुक्त तत्वावधान में निकलने वाली स्वदेशी संकल्प यात्रा नागपुर से प्रारंभ होकर देशभर में भ्रमण कर रही है. यात्रा उज्जैन जिले में 15 दिसंबर को प्रवेश करेगी.

स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत सहसंयोजक दिलीपसिंह ने मंगलवार बताया कि यह यात्रा तराना, घोंसला, घटिया, आगर मार्ग होते हुए उज्जैन में प्रवेश करेगी. शहर के विभिन्न मार्गो इंदिरा नगर, मंडी चौराहा, अंकपात मार्ग, तेलीवाडा चौराहा, कंठाल चौराहा, फव्वारा चौक, मालीपुरा, देवास गेट, चामुंडा चौराहा, टावर, शहीद पार्क, कमला नेहरू मार्ग, देवास रोड, महानंदा नगर, कॉसमॉस मॉल,नानाखेड़ा, सिंधी कॉलोनी होते हुए घंटाघर चौक पहुंचेगी. यहां जनसभा होगी.

यह यात्रा स्थानीय व्यापार, स्वदेशी उद्योग, Indian उद्यमिता और आत्मनिर्भर भारत के राष्ट्रव्यापी अभियान को सशक्त बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम है. यात्रा को लेकर सम्पन्न बैठक में कैट के संभागीय अध्यक्ष अवतंस जैन, महामंत्री सुनील गुप्ता, दिलीप सिंह चौहान, प्रकाश पुरोहित, ऋषभ अग्रवाल, धीरज गोभुज, प्रदीप तिवारी, अजय त्रिवेदी, हिमांशु कुशवाह, विजय पांचाल, गंगाराम मंडलोई, महेश पाटीदार, नंदकिशोर मंडलोई उपस्थित थे.

—————

(Udaipur Kiran) / ललित ज्‍वेल

Leave a Comment