Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

चित्तौड़ में स्वदेशी उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए हो रहा स्वयंसिद्धा, रहेगा निशुल्क प्रवेश

चितौड़गढ़ में होने वाले स्वयंसिद्धा आयोजन को लेकर तैयारी करते लघु उद्योग भारती महिला ईकाई के पदाधिकारी।

चित्तौड़गढ़, 18 दिसंबर (Udaipur Kiran) । लघु उद्योग भारती की महिला ईकाई चित्तौड़गढ़ की ओर से शहर में पहली बार स्वदेशी, महिला उद्यमिता और राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत का भव्य उत्सव स्वयंसिद्धा का आयोजन किया जा रहा है। इसमें महिला उद्यमियों को स्वदेशी उत्पाद के माध्यम से प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसमें सभी के लिए प्रवेश निःशुल्क रखा गया है। शहर में 20 से 22 नवंबर तक होने वाले इस आयोजन की तैयारियां गणगौर गार्डन में की जा रही है। लघु उद्योग भारती से जुड़ी महिला ईकाई आयोजन की तैयारियों में जुटी हुई है।

स्वयंसिद्धा -2025 की संयोजक राशि मूंदड़ा ने बताया कि यह आयोजन रंगीलो राजस्थान कला उद्यमिता और आत्मविश्वास की थीम पर आधारित है। इसका उद्देश्य महिला नेतृत्व वाले व्यवसायों, स्थानीय कारीगरों, स्वदेशी उत्पाद, युवा उद्यमियों और मंच प्रदान करना है। इससे आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को जमीनी स्तर पर साकार किया जा सके। आयोजन को लेकर महिला ईकाई से जुड़ी अध्यक्ष अंजली शर्मा, मेला संयोजक राशि मूंदड़ा, सचिव सुरभि बल्दवा, कोषाध्यक्ष आस्था जैन, डिजिटल प्रमुख श्वेता तोषनीवाल, सलाहकार अनिता टांक, सह कोषाध्यक्ष सीमा मेहता आदि जुटी है।

65 से अधिक एमएसएमई स्टॉल

मेला संयोजक राशि मूंदड़ा ने बताया कि यहां तीन दिवसीय आयोजन में 65 से अधिक स्वदेशी एमएसएमई स्टॉल लगेगी। इसमें फूड, फैशन, हैंडलूम, आर्ट क्राफ्ट, ज्वेलरी, आयुर्वेदिक उत्पाद, ओर्गानिक उत्पाद, होम डेकोर, सिल्क, पटोला एवं बंधेज की साड़ियां शामिल है।

राजस्थान की कला एवं संस्कृति की दर्शाने वाले कार्यक्रम होंगे

मूंदड़ा ने बताया कि इस दौरान चित्तौड़गढ़ एवं राजस्थान की लोक कला, संस्कृति और विरासत की दर्शाते सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। प्रतिदिन शाम छह बजे से टैलेंट शो के अलावा संगीत, नृत्य, महिला आत्मरक्षा प्रदर्शन आदि प्रस्तुतियां होगी। बच्चों एवं परिवारों के लिए फन जोन, गेम्स, मनोरंजन गतिविधियां होगी।

आर्ट गैलरी भी रहेगी आकर्षण का केंद्र

इस आयोजन में स्थानीय महिला उद्यमियों के अलावा कलाकारों को भी आगे बढ़ाया जाएगा। इसके लिए स्थानीय एवं उभरते हुए कलाकारों के लिए विशेष आर्ट गैलरी लगेगिज जिसमें स्थानीय कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। आखिरी दिन शाम 7 बजे से दिव्य कृष्ण संध्या का आयोजन होगा, जिसे इस्कॉन चित्तौड़गढ़ प्रस्तुत करेगा। इस आयोजन के पोस्टर का विमोचन आरएसएस पदाधिकारियों के अलावा जिला कलक्टर आलोक रंजन, विधायक चंद्रभानसिंह आक्या की उपस्थिति में किया गया।

—————

(Udaipur Kiran) / अखिल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *