Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

स्वयं सिद्धा मेला आयोजित

लघु उद्योगों, कुटीर उद्योगों, महिला उद्यमियों एवं स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहन देना है उद्देश्य

बीकानेर, 21 दिसंबर (Udaipur Kiran) । लघु उद्योग भारती बीकानेर के तत्वावधान में स्वयं सिद्धा मेला का आयोजन यहां किया जा रहा है। यह मेला गौडी पार्श्वनाथ भवन, गोगा गेट सर्कल के पास, बीकानेर में आयोजित किया गया।

लघु उद्योग भारती बीकानेर इकाई के अध्यक्ष राजेश गोयल ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलगुरु अखिल रंजन गर्ग विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय स्वयं संघ सेवक संघ के नगर संघ चालक टेकचंद बरडिया, विनायक, लघु उद्योग भारती के प्रांतीय अध्यक्ष बालकिशन परिहार उपस्थित रहे।

लघु उद्योग भारती बीकानेर इकाई के सचिव राकेश जाजू ने बताया कि इस मेले का मुख्य उद्देश्य स्थानीय लघु उद्योगों, कुटीर उद्योगों, महिला उद्यमियों एवं स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहन देना है। मेले में विभिन्न प्रकार के स्वदेशी उत्पादों, हस्तशिल्प, घरेलू उद्योगों के उत्पादों के स्टॉल लगाए गए हैं। यह मेला आमजन के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा तथा इससे स्थानीय उद्यमियों को अपने उत्पादों के प्रचार-प्रसार का महत्वपूर्ण अवसर मिलेगा। तीन दिवसीय इस मेले में विभिन्न सांस्कृतिक एवं व्यावसायिक गतिविधियाँ भी आयोजित की जाएंगी। श्रीमती राखी चोरड़िया ने सभी का धन्यवाद किया। लघु उद्योग भारती बीकानेर ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर स्वयं सिद्धा मेले को सफल बनाएं एवं स्वदेशी उत्पादों को अपनाने में सहयोग करें।

—————

(Udaipur Kiran) / राजीव

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *