
काठमांडू, 7 दिसंबर (Udaipur Kiran) . मधेश प्रदेश के नवनियुक्त Chief Minister कृष्णप्रसाद यादव ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की है. उन्हें प्रदेश प्रमुख सुरेन्द्र लाभ कर्ण ने शपथ दिलाई. एक महीने में यह तीसरी बार है, जब Chief Minister पद का शपथग्रहण हुआ है.
नेपाली कांग्रेस की ओर से Chief Minister नियुक्त हुए यादव ने आज ही तीन सदस्यीय मंत्रिमंडल ने भी शपथ ग्रहण की है. इनमें जनमत के महेश यादव को वित्त मंत्री, नेपाली कांग्रेस की तरफ से जंगी लाल यादव और एकीकृत समाजवादी पार्टी की तरफ से कनिष्क पटेल ने भी मंत्री के रूप में शपथ ली है. शपथ के बाद Chief Minister यादव ने बताया कि वे आने वाली 10 तारीख को प्रदेशसभा से विश्वास मत लेंगे. सत्ता पक्ष के सात दलीय गठबंधन की आज हुई बैठक में तीन दिन बाद ही विश्वास मत लेने का निर्णय किया गया.
कांग्रेस प्रदेशसभा संसदीय दल के नेता यादव को एमाले को छोड़कर सात दलों के ७७ प्रदेश सभा के समर्थन में संविधान की धारा १६८(२) के तहत Chief Minister नियुक्त किया गया है. उन्हें कांग्रेस के २२, जसपा के १८, जनमत के १२, माओवादी के ९, लोसपा के ८, एकीकृत समाजवादी के ७ और नागरिक उन्मुक्ति के एक सांसद का समर्थन प्राप्त है.
—————
(Udaipur Kiran) / पंकज दास
