
– अभिमन्यु ईश्वरन और ईशान किशन ने भी जड़ा शतक
New Delhi, 30 नवंबर (Udaipur Kiran) .अभिषेक शर्मा ने विस्फोटक Batsman ़ी करते हुए सिर्फ 52 गेंदों में 148 रन ठोक दिए, जिसमें 16 छक्के शामिल थे. उनकी स्ट्राइक रेट रही 284.62 की. उनके तूफानी शतक की बदौलत Punjab ने टी-20 इतिहास का चौथा सबसे बड़ा स्कोर 310 रन खड़ा कर दिया.
प्रभसिंरण सिंह (70 रन 35 गेंद), रामनदीप सिंह (39 रन 15 गेंद) और संवीर सिंह (22 रन 8 गेंद ) ने भी ताबड़तोड़ योगदान दिया. Punjab ने अपनी पारी में कुल 28 छक्के लगाए. बंगाल की ओर से मोहम्मद शमी ने 4 ओवर में 61 रन दिए. लक्ष्य का पीछा करते हुए बंगाल 112 रन से हार गया, हालांकि अभिमन्यु ईश्वरन ने 66 गेंदों पर 130 रन की शानदार पारी खेली. अक्षत दीप ने भी 7 गेंदों में 31 रन बनाकर चमक दिखाई, लेकिन टीम जीत से दूर रह गई.
Jharkhand बनाम त्रिपुरा
ईशान किशन ने 50 गेंदों में नाबाद 113 रन (10 चौके, 8 छक्के) ठोकते हुए Jharkhand को 182 रन के लक्ष्य तक 15 गेंदें शेष रहते पहुँचा दिया.
विराट सिंह ने भी ईशान के साथ तीसरे विकेट पर 127 रन की साझेदारी निभाते हुए 40 गेंदों पर 53 रन जोड़े. त्रिपुरा की पारी का आधार निचले क्रम की पारियों ने बनाया, जिसमें विजय शंकर (59 रन 41 गेंद) और एम. मुरासिंह (42 रन 21 गेंद) के महत्वपूर्ण योगदान रहे. विकाश सिंह और अनुकूल रॉय ने 2-2 विकेट हासिल किए.
Maharashtra बनाम चंडीगढ़
चंडीगढ़ के मनन वोहरा ने 48 गेंदों में नाबाद 72 रन बनाकर टीम को 139 रन का लक्ष्य 5 विकेट खोकर दिला दिया. चंडीगढ़ की शुरुआत कमजोर रही और टीम 43/3 पर संघर्ष कर रही थी. इस दौरान वोहरा और निखिल ठाकुर के बीच 55 रन की साझेदारी ने पारी संभाली. इससे पहले Maharashtra की ओर से अर्शिन कुलकर्णी ने 41 गेंदों पर 47 रन बनाए. विकी ओस्तवाल ने 16 गेंदों पर 28 रन जोड़कर पारी को गति देने की कोशिश की. चंडीगढ़ के लिए संदीप शर्मा ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 2/18 के आंकड़े दर्ज किए.
Assam बनाम रेलवे
रेलवे के Captain कर्ण शर्मा ने गेंद और बल्ले दोनों से असर दिखाया. उन्होंने पहले 2/23 के शानदार आंकड़े दर्ज किए जबकि पहले ही ओवरों में अतुल राय और राहुल शर्मा ने बढ़िया गेंदबाज़ी कर Assam को 132/7 पर रोक दिया. लक्ष्य का पीछा करते हुए रेलवे लड़खड़ा गया. अक्षत पांडे ने 47 गेंदों पर 36 रन की धीमी पारी खेली, लेकिन अंत में कर्ण शर्मा के 16 गेंदों पर 24 रन के दम पर रेलवे ने मैच को दो गेंदें शेष रहते जीत लिया.
—————
(Udaipur Kiran) दुबे
