Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम बाघा ने दिया बीकानेर कला महोत्सव में आमंत्रण

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम बाघा ने दिया बीकानेर कला महोत्सव में आमंत्रण

बीकानेर, 18 दिसंबर (Udaipur Kiran) । बीकानेर कला महोत्सव सीजन-2 के चर्चे अब राजस्थान में ही नहीं बल्कि फिल्मी दुनिया तक भी हो रहे हैं। प्रसिद्ध शो तारक मेहता का उल्टा के प्रसिद्ध कलाकार बाघा यानी तन्मय वेकरिया ने भी अब बीकानेर कला महोत्सव सीजन-2 से जुड़ने की अपील की है।

बॉलीवुड में ख्यातिप्राप्त ज्योतिषी व महोत्सव की सलाहकार समिति के सदस्य पंडित प्रदीप किराडू ने बताया कि बाघा यानी तन्मय ने बीकानेर कला महोत्सव की परिकल्पना को बेहतरीन बताया। उन्होंने बीकानेर सहित पूरे राजस्थान व देश दुनिया में फैले राजस्थानियों से इस महोत्सव में शामिल होने की अपील की है।

महोत्सव संयोजक रोशन बाफना ने बताया कि यह त्रिदिवसीय महोत्सव कला, साहित्य व संस्कृति की करीब 70 गतिविधियों से सजा होगा। जिसमें राष्ट्रीय स्तरीय आर्ट एंड कल्चर फेयर भी होगा। वहीं 31 तरह की राज्य व राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिताएं होंगी। तो वहीं 25 से अधिक छोटे-बड़े कई कार्यक्रम होंगे। महोत्सव में तीन दिनों तक बच्चों के लिए भी विशेष आकर्षण रहेगा। कला, साहित्य व संस्कृति की विविध गतिविधियां एक जगह ही देखने को मिलेंगी।

कबीर गायक पद्मश्री कालूराम बामनिया, खेल व युवा मामला विभाग राजस्थान के शासन सचिव आईएएस नीरज के. पवन, नागौर एसपी आईपीएस मृदुल कच्छावा, सुरेंद्र नगर, गुजरात एसपी आईपीएस प्रेमसुख डेलू, इनकमटैक्स उपायुक्त, मुंबई, आईआरएस विजयपाल बिश्नोई, कल्चरल आइकन व मोटिवेटर, मिस मूमल 2023 गरिमा विजय, कवियित्री मनु वैशाली व कवि स्वयं श्रीवास्तव इस महोत्सव के ब्रांड एंबेसडर हैं।

आर्ट एंड कल्चर फेयर, मूवर बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, मिस्टर राजस्थान ट्रेडिशनल, मिस एंड मिसेज राजस्थान ट्रेडिशनल, प्रिंस एंड प्रिंसेज ऑफ राजस्थान, म्हारी घूमर राज, लोक नृत्य, शास्त्रीय नृत्य, लोक गायन, सुगम गायन, कॉमेडी, एक्टिंग, रम्मत, रासलीला, गणगौर, खादी, माटी कला, कवि सम्मेलन व मुशायरा, संवाद, पुस्तक विमोचन, देशी फूड, झूले, लाइव आर्ट्स, ओपन स्टेज, साफा-पगड़ी, मेगा रील स्टार ऑफ राजस्थान, डेकोरेशन आर्ट, आर्ट गैलरी सहित करीब 70 गतिविधियां इस महोत्सव को यूनिक बनाएगी। महोत्सव से जुड़ने के लिए बीकानेर कला महोत्सव के इंस्टाग्राम पेज़ अथवा 7014330731 पर संपर्क कर सकते हैं।

—————

(Udaipur Kiran) / राजीव

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *