Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
SPORTS

ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने दिया खेल का अद्भुत डेमोंस्ट्रेशन

थापा ताइक्वांडो एकेडमी में मनाया गया चतुर्थ वार्षिक महोत्सव में सम्मानित हुए खिलाड़ी।

मुरादाबाद, 29 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । लाजपत नगर स्थित थापा ताइक्वांडो एकेडमी में चतुर्थ वार्षिकोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि शशिमोहन रस्तोगी व जिला ताइक्वांडो स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव शाहवेज़ अली द्वारा किया गया। थापा ताइक्वांडो एकेडमी के खिलाड़ियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए व ताइक्वांडो खेल का अद्भुत डेमोंस्ट्रेशन दिया।

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी थापा ताइक्वांडो एकेडमी के होनहार खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। जिसमें झलक गुप्ता, पलक शर्मा, आदित्य सिंह और ऋषिता सैनी को इस वर्ष के सबसे ज्यादा पदक विजेता होने पर प्रोत्साहन दिया गया। जबकि आदित्य सिंह को इस वर्ष का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी होने पर ट्रॉफी व उपहार देकर सम्मानित किया गया। इसी के साथ सहायक कोच में प्रियांशु रस्तोगी, वैष्णवी शर्मा, हाकैमिन हसीब व यशोदा थापा को भी उपहार देकर सम्मानित किया।

थापा ताइक्वांडो एकेडमी के कोच केशव थापा ने बताया कि थापा ताइक्वांडो एकेडमी खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए हर वर्ष यह कार्यक्रम आयोजित करता है, जो खिलाड़ियों का अधिकार है। आगे भी इसी तरह कार्यक्रम आयोजित करते रहेंगे। इस अवसर पर अभिभावकों सहित अन्य खिलाड़ी उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जायसवाल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *