Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

भिक्षावृत्ति उन्मूलन हेतु संयुक्त दल समन्वय के साथ करें कार्यवाहीः इला तिवारी

कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में भिक्षावृत्ति उन्मूलन हेतु बैठक

भोपाल, 16 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । मध्य प्रदेश के भोपाल जिला पंचायत की सीईओ इला तिवारी की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में भिक्षावृत्ति उन्मूलन हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने सभी अनुविभागीय अधिकारियों, पुलिस बल, नगर निगम एवं संयुक्त दल में सम्मिलित विभागों को समन्वय के साथ प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भोपाल को भिक्षामुक्त शहर बनाने के लिए प्रत्येक स्तर पर सघन कार्रवाई आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन-जागरूकता अभियान चलाकर नागरिकों को समझाएं कि वे भिक्षा न दें बल्कि शिक्षा और स्वावलंबन को प्रोत्साहित करें।

सीईओ इला तिवारी ने यह भी बताया कि यह समय त्योहारों का है, ऐसे में सड़कों और धार्मिक स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाए। जन अभियान परिषद को भी इस दिशा में सक्रिय रूप से जनसहभागिता बढ़ाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि भिक्षावृत्ति सामाजिक कुरीति है, इसे केवल प्रशासनिक नहीं बल्कि सामूहिक प्रयासों से समाप्त किया जा सकता है।”

बैठक में तय किया गया कि इस अभियान की प्रगति की नियमित समीक्षा समय – सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में की जाएगी। सभी विभागीय अधिकारी अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ बैठकें आयोजित कर ठोस एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें। सीईओ इला तिवारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और भिक्षावृत्ति उन्मूलन को मिशन मोड में संचालित किया जाए। बैठक में एडीएम अंकुर मेश्राम एवं भिक्षावृत्ति उन्मूलन संयुक्त दल के अधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) तोमर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *