Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CRIME

तृतीय श्रेणी अध्यापक भर्ती परीक्षा 2023 में डमी अभ्यर्थी बैठाकर चयनित अध्यापक गिरफ्तार

तृतीय श्रेणी अध्यापक भर्ती परीक्षा 2023 में डमी अभ्यर्थी बैठाकर चयनित अध्यापक गिरफ्तार

जयपुर, 16 दिसंबर (Udaipur Kiran) । स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने कार्रवाई करते हुए तृतीय श्रेणी अध्यापक भर्ती परीक्षा 2023 में डमी अभ्यर्थी बैठाकर चयनित अध्यापक को गिरफ्तार किया गया है।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एसओजी विशाल बंसल ने बताया कि प्री रीट परीक्षा 25 फरवरी 2023 को आयोजित की गई थी। जहां एसओजी को गोपनीय सूचना प्राप्त हुई कि देवीलाल निवासी सिणधरी जिला बालोतरा हाल पदस्थापन राजकीय प्राथमिक विद्यालय काली राणों की ढाणी बोड़वा ब्लॉक बायतु जिला बालोतरा में पदस्थापित है। जो तृतीय श्रेणी अध्यापक भर्ती परीक्षा में नहीं बैठा था। उक्त सूचना को डेवलप कर अनुसंधान किया तो देवीलाल के स्थान पर देवा राम ने परीक्षा दी थी। जिसके बदले में देवीलाल ने देवा राम से पांच लाख रुपये में सौदा तय किया था। जिसमें से परीक्षा देने के बाद 3 लाख रुपये दिये थे। परीक्षा फार्म में लगी फोटो व उपस्थिति पत्रक की फोटो व हस्ताक्षर देवीलाल के विवाद रहित दस्तावेजात से नहीं मिलते है। इस पर देवाराम को गिरफ्तार कर गहन पूछताछ की गई। जिसने बताया की देवीलाल निवासी सिणधरी जिला बालोतरा के स्थान पर डमी बैठना बताया। इसके बाद एसओजी की टीम ने देवीलाल की तलाश की गई। जहां देवीलाल शिकायत होने के बाद से ही अपने आपको पूर्णतःआईसोलेट किया हुआ था एवं अपने विघालय से भी अनुपस्थित था। जिस पर एसओजी ने अथक प्रयास कर देवीलाल जाट को गिरफ्तार किया गया है। एसओजी की टीम वर्तमान में आरोपित से अन्य परीक्षाओं के बारे में तथा अन्य कितनी बार डमी बैठाया है। इसकी जानकारी कर रही है।

—————

(Udaipur Kiran)

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *