Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों और समाजसेवियों को किया जाएगा सम्मानित

प्रो. अतुल जोशी

नैनीताल, 14 दिसंबर (Udaipur Kiran) । स्पर्श गंगा अभियान, नमामि गंगे, हिमालयन एजुकेशनल रिसर्च एंड डेवलपमेंट सोसाइटी हर्ड्स, हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय, कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल और स्पर्श हिमालयीय विश्वविद्यालय देहरादून के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 17 दिसंबर को राज्य की सभी शिक्षण संस्थाओं में स्पर्श गंगा दिवस मनाया जाएगा। इसी क्रम में पहली बार लेखक गांव, थानो (देहरादून) में स्पर्श गंगा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

अभियान के राष्ट्रीय संयोजक प्रो. अतुल जोशी ने बताया कि इस अवसर पर पांच शिक्षकों को 11-11 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि के साथ स्पर्श गंगा शिक्षाश्री पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। साथ ही इस वर्ष पहली बार स्पर्श गंगा सम्मान की भी शुरुआत की जा रही है। बताया कि स्पर्श गंगा सम्मान (मरणोपरांत) अभियान के संस्थापक सदस्य मोहन नैथानी को, शिक्षा में नवाचार के लिये एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ.ममता आर्या को, पर्यावरण संरक्षण के लिये राजकीय जूनियर हाई स्कूल पाटुली थलीसैंण के सहायक अध्यापक बीरेंद्र दत्त गोदियाल को, समाज सेवा के लिये राजकीय इंटर कॉलेज दोगड़ा भुजियाघाट नैनीताल के प्रवक्ता धीरेंद्र जोशी को और सांस्कृतिक संरक्षण के लिये पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कोटाबाग की प्रवक्ता अनुराधा पांडेय को एवं ग्रामीण विकास एवं आजीविका संवर्धन के लिये जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर के आनुवंशिकी एवं पादप प्रजनन विभग के अध्यक्ष प्रकाश जायसवाल को दिया जाएगा। इसके साथ ही राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर के प्रो. जगमोहन सिंह नेगी, राधे हरी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय काशीपुर के डॉ.कुंवरपाल सिंह, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान उत्तराखंड के पूर्व कुलसचिव प्रो. प्रभाकर मणि काला, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता रायपुर के डॉ.महेंद्र पंवार और राबाइका खुर्पाताल नैनीताल की बीना फुलेरा को स्पर्श गंगा प्रशस्ति पत्र-2025 दिये जाऐंगे।

(Udaipur Kiran) / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *