

धर्मशाला, 13 दिसंबर (Udaipur Kiran) . भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच कल sunday को धर्मशाला में खेले जाने वाले सीरीज के तीसरे टी-20 क्रिकेट मैच के मुकाबले से पूर्व Saturday को Indian टीम ने मैदान और नेट पर जमकर पसीना बहाया. इंडियन टीम 3.30 बजे प्रैक्टिस को मैदान पर उतरी. हालांकि, बीसीसीआई द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार इंडिया टीम ने शाम 7:30 बजे से 10 तक तक अभ्यास करना था. मगर मौसम बदलने के बाद ठंड की वजह से Indian टीम के खिलाड़ी दोपहर बाद ही अभ्यास को मैदान पर पंहुचे.
बता दें कि धर्मशाला में Saturday सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं. इससे ठंड में इजाफा हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार धर्मशाला में बारिश के आसार नहीं है. मगर सामने नजर आने वाली धौलाधार की पहाड़ियों पर हल्का हिमपात हो सकता है. इससे मैच के दौरान ठंडी हवाएं चल सकती है जो कि गेंदबाजों के लिए मददगार साबित हो सकती है.
इस मैच का रोमांच इसलिए बढ़ गया है, क्योंकि 5 मैचों की सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है. बीते वीरवार को चंडीगढ़ में हुए मुकाबले में भारत 51 रन से हार गया था. ऐसे में धर्मशाला का यह तीसरा मुकाबला सीरीज में बढ़त हासिल करने के लिहाज से दोनों टीमों के लिए अहम हो गया है.
आज Team India के सभी खिलाड़ी अभ्यास के लिए मैदान और नेट पर उतरे. इस दौरान बड़ी संख्या में आने पसंदीदा खिलाड़ियों को देखने के लिए स्टेडियम में पंहुचे. इस दौरान तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह सहित अन्य तेज व स्पिन गेंदबाजों और Batsman ों ने जमकर पसीना बहाया और कल के मैच के लिए अपनी तैयारी को पुख्ता किया.
दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ियों ने नही किया अभ्यास
उधर तय कार्यक्रम के मुताबिक दक्षिण अफ्रीका की टीम ने आज अभ्यास नही किया. दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी होटल में ही रहे. मौसम के मिजाज के चलते उनका कल सुबह या दिन में अभ्यास का कार्यक्रम रहेगा.
(Udaipur Kiran) / सतेंद्र धलारिया
