Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
WEST BENGAL

आईआईटी खड़गपुर की “टीम किसानसाथी” को कैपिटल वन लॉन्चपैड 2025 हैकाथॉन में तृतीय स्थान

आई आई टी खड़गपुर किसान साथी

खड़गपुर, 15 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) खड़गपुर ने एक बार फिर नवाचार के क्षेत्र में अपनी श्रेष्ठता साबित की है। संस्थान की टीम “किसानसाथी” ने प्रतिष्ठित कैपिटल वन लॉन्चपैड 2025 हैकाथॉन में सेकंड रनर-अप (तृतीय स्थान) हासिल कर संस्थान का नाम रोशन किया है।

टीम “किसानसाथी” में दो छात्र-छात्राएं —अनुष्का गोसावी और मनीष वाघमाशी शामिल थे। इस वर्ष के हैकाथॉन का विषय था “एजेंटिक एआई आधारित समाजोपयोगी समाधान”, जिसमें कृषि क्षेत्र को विशेष रूप से केंद्र में रखा गया। प्रतिभागियों को ऐसे मानव-संवेदनशील एआई सलाहकार विकसित करने का कार्य दिया गया जो सिंचाई, फसल चयन, कीट नियंत्रण, मौसम पूर्वानुमान, बाजार भाव तथा सरकारी योजनाओं जैसे वास्तविक कृषि मुद्दों को सुलझाने में सहायक हों।

टीम किसानसाथी ने इस चुनौती को स्वीकार करते हुए “किसानसाथी” नामक बहुभाषी एआई चैटबॉट विकसित किया, जो 10 भारतीय भाषाओं में किसानों को फसल योजना, मौसम की जानकारी, ऋण विकल्प, सरकारी नीतियां और बाजार मूल्य जैसे विषयों पर तत्काल और विश्वसनीय परामर्श प्रदान करता है।

इस नवाचार का उद्देश्य आधुनिक कृत्रिम बुद्धिमत्ता को ग्रामीण कृषि जरूरतों से जोड़ना है ताकि किसानों को सटीक निर्णय लेने, उत्पादन बढ़ाने, लागत घटाने और समय पर जानकारी प्राप्त करने में सहायता मिल सके।

—————

(Udaipur Kiran) / अभिमन्यु गुप्ता

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *