Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

राज्य स्तरीय सीमांत पर्वतीय बाल विज्ञान के लिए रवाना हुई बाल वैज्ञानिकाें की टीम

उत्तरकाशी से बाल वैज्ञानिक राज्य स्तरीय प्रतियोगिता

उत्तरकाशी, 14 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । उत्तराखंड विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् (यूकोस्ट) विज्ञान लोकव्यापीकरण के लिए ‘सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव’ का राज्य भर में आयोजन किया। अब 15 व 16 अक्टूबर को पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय गुप्तकाशी रुद्रप्रयाग में राज्य स्तरीय प्रतियाेगिता हाेनी है। प्रतियाेगिता में सीमांत जनपद उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चम्पावत के कक्षा 6 से 12 के बाल वैज्ञानिक प्रतिभाग करेंगे।

उत्तरकाशी में पीएम श्री राजकीय आदर्श कीर्ति इंटर कालेज के सुमन सभागार में प्रतियाेगिता आयाेजित की गई प्रतियाेगिता में चयनित छात्र अब राज्य स्मरीय प्रतियाेगिता में भाग लेंगे। कार्यक्रम के जिला समन्वयक लोकेन्द्र सिंह परमार ने बताया कि गुप्तकाशी रुद्रप्रयाग में राज्य स्तर पर सीमांत जनपद उत्तरकाशी के दूरस्त ब्लॉक मोरी, नौगांव, चिन्यालीसौड़, डुंडा, भटवाड़ी के चयनित छात्र-छात्राएं विज्ञान मॉडल, विज्ञान ड्रामा, विज्ञान क्विज, विज्ञान कविता में प्रतिभाग करेंगे। चयनित बाल वैज्ञानिकों को राज्य में प्रतिभाग के लिए मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित कोटियाल, जिला शिक्षा अधिकारी शैलेन्द्र अमोली, खंड शिक्षा अधिकारी भटवाड़ी हर्षा रावत, खंड शिक्षा अधिकारी चिन्यालीसौड़ गबर सिंह नेगी, खंड शिक्षा अधिकारी मौरी पंकज शर्मा, प्राचार्य डायट बड़कोट संजीव जोशी ने खुशी जाहिर कर शुभकामनाएं दी।

(Udaipur Kiran) / चिरंजीव सेमवाल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *