Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
SPORTS

27 वीं उप्र पुलिस घुड़सवारी प्रतियोगिता: तीसरे दिन सीतापुर, मुरादाबाद व लखनऊ की टीम का रहा दबदबा

डा. बी आर पुलिस अकादमी मुरादाबाद में रविवार को मिडले रिले, यूपी पुलिस फाल्ट एंड आउट व रईस कम्पटीशन स्पर्धा आयोजित हुई

मुरादाबाद, 28 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । डा. भीमराव आंबेडकर पुलिस अकादमी मुरादाबाद में 27 वीं उप्र पुलिस चार दिवसीय घुड़सवारी प्रतियोगिता में रविवार को मिडले रिले, यूपी पुलिस फाल्ट एंड आउट व रईस कम्पटीशन स्पर्धा आयोजित की गई। तीसरे दिन भी सीतापुर, मुरादाबाद व लखनऊ की टीम का दबदबा रहा, जबकि बरेली व अलीगढ़ टीम ने भी बेहतर प्रदर्शन किया। रविवार की सुबह करीब आठ बजे अकादमी के घुड़सवारी मैदान में प्रतियोगिता की शुरूआत की गई। सबसे पहले यूपी पुलिस सईस कम्पटीशन स्पर्धा कराई गई। जिसमें मुरादाबाद पुलिस अकादमी के घुड़सवार सुधीर की घोड़ी उर्वी ने प्रथम स्थान हासिल किया। लखनऊ टीम घुड़सवार चंद्रशेखर यादव की घोड़ी सरिता ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

जबकि सीतापुर टीम घुड़सवार अशोक शर्मा की घोड़ी शाहीन ने तीसरा व अलीगढ़ टीम घुड़सवार कृपाल सिंह के घोड़े मस्तमौला ने चौथा स्थान हासिल किया। इसके बाद यूपी पुलिस मिडले रिले स्पर्धा हुई। जिसमें सीतापुर टीम ए के घुड़सवार हिमांशु कुमार के घोड़े रणकुम्भ, अविनाश कुमार की घोड़ी शाहीन व अजय सिंह की घोड़ी चंचल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि सीतापुर टीम बी के घुड़सवार मोहित कुमार के घोड़े दारा, कुलदीप कुमार की घोड़ी अहिल्या व मोहम्मद नाजिर के घोड़े राजा ने दूसरा स्थान हासिल किया। बरेली टीम के घुड़सवार अनुराग कुमार की घोड़ी सरिता, शुभम कुमार की घोड़ी इला व रविंद्र कुमार के घोड़े रेम्बो ने तीसरा व मुरादबाद पुलिस अकादमी टीम बी के घुड़सवार प्रमोद कुमार मौर्य की घोड़ी उर्वी, मुकेश बाबू की घोड़ी मोंटीना और तुषार कांत के घोड़े नेल्शन को चौथा स्थान मिला।

प्रतियोगिता में रविवार शाम को यूपी पुलिस फाल्ट एंड आउट स्पर्धा कराई गई। जिसमें लखनऊ टीम के घुड़सवार सत्यम सिंह की घोड़ी अदा ने प्रथम स्थान हासिल किया। सीतापुर टीम के घुड़सवार अविनाश कुमार की घोड़ी शाहीन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि मुरादाबाद पुलिस अकादमी टीम के घुड़सवार मुकेश बाबू की घोड़ी मोंटीना को तीसरा व मुरादाबाद पुलिस अकादमी टीम के ही घुड़सवार रजनीश कुमार यादव के घोड़े गुलाब को चौथा स्थान मिला। रविवार शाम को समापन होने के पर सभी विजेता घुड़सवारों को पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान आरआई अकादमी भगवती प्रसाद समेत अन्य स्टाफ शामिल रहा।

(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जायसवाल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *