
मुरादाबाद, 29 नवम्बर (Udaipur Kiran) . अवस्थी मेमोरियल कमेटी और डिस्ट्रिक स्पोर्ट्स एसोसिएशन मुरादाबाद द्वारा आयोजित अंडर-16 इंटर क्लब क्रिकेट लीग में Saturday को ग्रुप बी के दो मैच खेले गए. पहला मैच रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर और दूसरा मैच आईएफटीएम यूनिवर्सिटी के मैदान पर खेला गया. पहले मैच में रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी और दूसरे मैच में द आर्यन क्रिकेट एकेडमी ने जीत हासिल की. पहले मैच में टास जीतकर पहले Batsman ी करते हुए रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी ने निर्धारित 40 ओवरों में चार विकेट खोकर 350 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. टीम के लिए Captain मोहम्मद कैफ ने शानदार Batsman ी करते 100 बाल पर 17 चौके और एक छक्के की मदद से 151 रन की पारी खेली.
इसके अलावा देव पैसल ने 77, अशरफ रजा ने 55 व मोहम्मद कौनैन ने ताबड़तोड़ 14 बाल पर नाबाद 31 रन बनाए. 22 यार्ड क्रिकेट एकेडमी के लिए गेंदबाजी में धैर्य प्रताप सिंह ने तीन विकेट लिया. लक्ष्य का पीछा करते हुए 22 यार्ड क्रिकेट एकेडमी 26.2 ओवर में सिर्फ 100 रन ही बना पाई. टीम के लिए काव्यांश सिसोदिया ने 19 व आदित्य पांडे ने 18 रन बनाए. रुक्मणी क्रिकेट क्रिकेट एकेडमी के लिए वहाब तुर्क और मोहम्मद जमी ने दो-दो व मोहम्मद शान, मोहम्मद कौनैन, फैज मोहम्मद, मोहम्मद अरीब व मोहम्मद कैफ ने एक-एक विकेट लिए. इस तरह रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी ने 250 रन से मुकाबला जीत लिया. मैन आफ द मैच मौहम्मद कैफ को चुना गया. दूसरा मुकाबला सेंट पाल क्रिकेट एकेडमी और द आर्यन क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया. टास जीतकर पहले Batsman ी करते हुए सेंट पाल क्रिकेट एकेडमी 40 ओवर में 137 रन ही बना सकी और आलआउट हो गई. टीम के लिए अक्षत प्रताप ने 28, अथर्व शर्मा ने 23, आर्यन सिंह ने 22 व अरबाज अली ने 21 रन बनाए. द आर्यन के लिए गेंदबाजी में मानित चौधरी, शिवम गुप्ता और मोहम्मद सारिक ने दो-दो व दीपांशु, तेजस्व वीर सिंह और शौर्य प्रजापति ने एक-एक विकेट लिए. लक्ष्य का पीछा करते हुए द आर्यन क्रिकेट एकेडमी ने 24.1 ओवर में सात विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. टीम के लिए आर्यन चौधरी ने 44, सात्विक ने 27 व मानित चौधरी ने नाबाद 24 रन बनाए. सेंट पाल क्रिकेट एकेडमी के लिए अंशुल सैनी ने शानदार पांच व राजा और आर्यन सिंह ने एक-एक विकेट लिया. मैन आफ द मैच मानित चौधरी को चुना गया. इस तरह यह मुकाबला द आर्यन क्रिकेट एकेडमी ने 3 विकेट से जीत लिया.
अंपायर की भूमिका में सतेंद्र कुमार और शमशाद अल्वी व हरदेव सिंह और राहुल कुमार रहे. स्कोरर साकिब पाशा व उत्कर्ष रहे. मैच के दौरान पूर्व रणजी खिलाड़ी एवं डीएसए सचिव विजय गुप्ता, क्रिकेट कोच बदरूद्दीन सिद्दीकी आदि मौजूद रहे.
(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जायसवाल
