Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
CRIME

तकनीकी पर्यवेक्षक चौदह हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

तकनीकी पर्यवेक्षक चौदह हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

जयपुर, 4 दिसंबर (Udaipur Kiran) । भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) अजमेर की इंटेलिजेंस टीम ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए कार्यालय सहायक अभियन्ता (पवस) केकड़ी जिला अजमेर के तकनीकी पर्यवेक्षक नाथूलाल महावर को चौदह हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। यह रिश्वत परिवादी से सूर्य घर पीएम योजना के तहत स्वीकृति जारी करने की एवज में मांगी गई थी।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो पुलिस महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एसीबी अजमेर की इंटेलिजेंस टीम को परिवादी ने शिकायत दी कि तकनीकी पर्यवेक्षक नाथूलाल महावर ने सूर्य घर पीएम योजना के तहत स्वीकृति जारी करने के लिए चौदह हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है। जिस पर एसीबी इंटेलिजेंस टीम अजमेर की पुलिस निरीक्षक कंचन भाटी के नेतृत्व में ट्रेप की कार्रवाई करते हुए तकनीकी पर्यवेक्षक नाथू लाल महावर को चौदह हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा।

—————

(Udaipur Kiran)

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *