Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

मध्य रेलवे पर तकनीकी कार्य से जोधपुर की चार ट्रेनों का संचालन प्रभावित

जोधपुर, 09 सितम्बर (Udaipur Kiran News)। मध्य रेलवे के कल्याण-लोनावाला रेलखंड पर तकनीकी कार्य के चलते जोधपुर से संचालित होने वाली चार ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ेगा। यह कार्य कर्जत रेलवे स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग के कारण नॉन-इंटरलॉकिंग ब्लॉक लेने से किया जा रहा है।

जोधपुर मंडल के डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने जानकारी दी कि इस ब्लॉक के चलते निम्नलिखित ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा:

  • ट्रेन संख्या 20495 जोधपुर-हडपसर सुपरफास्ट एक्सप्रेस
    यह ट्रेन 11 अक्टूबर को जोधपुर से रवाना होकर परिवर्तित मार्ग उधना-जलगांव-मनमाड-दौंड कार्ड लाइन से होकर चलेगी।

  • ट्रेन संख्या 16588 बीकानेर-यशवंतपुर एक्सप्रेस
    यह ट्रेन 30 सितम्बर को बीकानेर से रवाना होगी और मध्य रेलवे पर 1 घंटे तक रेगुलेट रहेगी।

  • ट्रेन संख्या 16587 यशवंतपुर-बीकानेर एक्सप्रेस
    यह ट्रेन 12 अक्टूबर को यशवंतपुर से प्रस्थान करेगी और लोनावाला स्टेशन पर 2 घंटे 35 मिनट तक रोकी जाएगी।

  • ट्रेन संख्या 11090 पुणे-भगत की कोठी साप्ताहिक एक्सप्रेस
    यह ट्रेन 12 अक्टूबर को पुणे से रवाना होगी और कर्जत स्टेशन पर इसका ठहराव रद्द रहेगा।

यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा से पहले इन बदलावों की जानकारी अवश्य ले लें ताकि किसी असुविधा से बचा जा सके।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *