Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

विद्युत निगम का टेक्नीशियन असिस्टेंट 14 हजार की घूस लेते पकड़ा गया

विद्युत निगम का टेक्नीशियन असिस्टेंट 14 हजार की घूस लेते पकड़ा गया

अजमेर, 4 दिसम्बर(Udaipur Kiran) । अजमेर की भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने केकड़ी में डिस्कॉम के टेक्नीशियन असिस्टेंट नाथूलाल को 14 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया है। आरोपी ने यह रिश्वत राशि परिवादी से सोलर पैनल लगाने के एवज में मांगी थी। एसीबी एसपी डॉ महावीर सिंह राणावत के अनुसार एसीबी टीम ने पहले शिकायत का सत्यापन किया। सत्यापन सही पाए जाने के बाद आरोपी को पकड़ा गया। आरोपी के घर व दफ्तर में तलाशी की जा रही है। आगे अनुसंधान जारी है।

—————

(Udaipur Kiran) / संतोष

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *