Tecno POVA Slim 5G: भारत में लॉन्च हुआ दुनिया का सबसे पतला 5G स्मार्टफोन, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Tecno POVA Slim 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि यह दुनिया का सबसे पतला कर्व्ड डिस्प्ले वाला 5G स्मार्टफोन है। इसकी मोटाई सिर्फ 5.95mm और वजन मात्र 156 ग्राम है, जो इसे बेहद प्रीमियम और हल्का बनाता है।

इस स्मार्टफोन में 6.78-इंच AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट, 1224×2720 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस मिलती है। स्क्रीन को सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass 7i से प्रोटेक्ट किया गया है।
Tecno POVA Slim 5G की भारत में कीमत और उपलब्धता
भारत में Tecno POVA Slim 5G का दाम 19,999 रुपये रखा गया है। यह स्मार्टफोन केवल 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध होगा। फोन को तीन कलर ऑप्शन्स Cool Black, Sky Blue और Slim White में लॉन्च किया गया है। इसकी बिक्री 8 सितंबर से Flipkart पर शुरू होगी।
Tecno POVA Slim 5G स्पेसिफिकेशन्स
-
डिस्प्ले: 6.78-इंच AMOLED, 144Hz रिफ्रेश रेट, 4500 निट्स ब्राइटनेस
-
प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 6400
-
स्टोरेज: 8GB RAM + 128GB इंटरनल (MicroSD सपोर्ट नहीं)
-
सॉफ्टवेयर: HiOS 15 आधारित Android 15
-
कैमरा:
-
रियर: 50MP प्राइमरी कैमरा, 1440p@30fps वीडियो रिकॉर्डिंग
-
फ्रंट: 13MP सेल्फी कैमरा, 1080p@30fps वीडियो रिकॉर्डिंग
-
-
बैटरी: 5160mAh, 45W फास्ट चार्जिंग, 10W रिवर्स चार्जिंग
-
कनेक्टिविटी: WiFi, Bluetooth, GPS, GLONASS, GALILEO, BDS, USB Type-C
-
अन्य फीचर्स: IP64 रेटिंग, अल्ट्रा-स्लिम 5.95mm बॉडी, वजन 156 ग्राम
कंपनी का कहना है कि POVA Slim 5G स्टाइल और परफॉर्मेंस का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है, खासकर उन यूजर्स के लिए जो पतला और हल्का 5G फोन ढूंढ रहे हैं।



