Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
WEST BENGAL

खेलते समय तालाब में डूबा किशोर, मौत

मृतक सुरजीत सिंह की छवि

मेदिनीपुर, 15 दिसंबर(Udaipur Kiran) । पश्चिम मेदिनीपुर जिले के केशियाड़ी थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई। मामा के घर के पास खेलते समय तालाब में डूबने से एक 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुरजीत सिंह के रूप में हुई है। वह बेलदा थाना क्षेत्र के खटनगर इलाके का निवासी था।

पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, सुरजीत अपनी मां के साथ केशियाड़ी थाना अंतर्गत कुलियाड़ इलाके में अपने मामा के घर रह रहा था। रविवार दोपहर वह घर के पास स्थित एक मैदान में दोस्तों के साथ खेलने गया था। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने आसपास उसकी तलाश शुरू की।

काफी खोजबीन के बाद रविवार शाम करीब नौ बजे मामाघर के पास स्थित एक तालाब में सुरजीत का शव तैरता हुआ दिखाई दिया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत बेलदा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही बेलदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले में अस्वाभाविक मृत्यु का केस दर्ज किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए खड़गपुर महकुमा अस्पताल भेजा गया।

किशोर का शव तालाब में कैसे पहुंचा, इसे लेकर परिजन असमंजस में हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद से इलाके में शोक का माहौल है।

—————

(Udaipur Kiran) / अभिमन्यु गुप्ता

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *