
शिमला, 05 दिसंबर (Udaipur Kiran) . तेलंगाना सरकार में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अल्पसंख्यक कल्याण, दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिक एवं ट्रांसजेंडर मामलों के मंत्री अदलुरी लक्ष्मण कुमार ने शुक्रवार को शिमला स्थित ओक ओवर में Himachal Pradesh के Chief Minister ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से शिष्टाचार भेंट की. उन्होंने Chief Minister को 8 और 9 दिसंबर को हैदराबाद में आयोजित होने वाले तेलंगाना राइजिंग ग्लोबल समिट 2025 में शामिल होने के लिए औपचारिक रूप से आमंत्रित किया.
Chief Minister सुक्खू ने इस निमंत्रण के लिए मंत्री अदलुरी लक्ष्मण कुमार का आभार व्यक्त किया और सम्मेलन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन देश के विभिन्न राज्यों के बीच सहयोग और विकास के नए रास्ते खोलते हैं.
मुलाकात के दौरान Chief Minister ने Himachal Pradesh सरकार द्वारा राज्य में समग्र विकास, सामाजिक न्याय और संतुलित प्रगति के लिए उठाए जा रहे कदमों की जानकारी भी दी. उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर वर्ग को साथ लेकर चलने और विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयासरत है.
इस अवसर पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह भी उपस्थित रहे.
—————
(Udaipur Kiran) / उज्जवल शर्मा
