Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

तापमान में उतार-चढ़ाव, सीकर की रात सबसे ठंडी

माैसम

जयपुर, 17 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । प्रदेश के तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव का दौर बना हुआ है। प्रदेश में सीकर की रात सबसे सर्द और संगरिया की रात सबसे गर्म रही। वहीं बाड़मेर का दिन सबसे गर्म दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार बाड़मेर का अधिकतम तापमान 37.6 और संगरिया का न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री दर्ज किया गया। सीकर का न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि प्रदेश में रात में सर्दी का असर धीरे-धीरे बढ़ रहा है तो वहीं तेज धूप खिलने से दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी भी दर्ज की जा रही है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि राज्य में अगले कुछ दिन इसी तरह मौसम रहने का अनुमान है। तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना है। राज्य के सभी शहरों में मौसम साफ है। दिन में तेज धूप है, जबकि रात में ठंडक। रात और सुबह-शाम में भले ही हल्की सर्दी हो, लेकिन दिन में अब भी धूप से गर्मी का असर है।

—————

(Udaipur Kiran) / राजेश

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *