Skip to content
Sunday, 1 November 2026
BREAKING
RAJASTHAN

नववर्ष पर सांवलियाजी दर्शनार्थियों के लिए मंदिर प्रशासन ने किए बंदोबस्त

श्री सांवलियाजी दर्शनार्थ आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मंदिर प्रशासन ने जारी किया मैप।

चित्तौड़गढ़, 30 दिसंबर (Udaipur Kiran) । नववर्ष-2026 के अवसर पर श्री सांवलिया सेठ (मण्डफिया) में श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मंदिर प्रशासन ने विशेष बंदोबस्त किए हैं। यहां 30 दिसंबर 2025 से 2 जनवरी 2026 तक विशेष दर्शन व्यवस्था की गई है। इस अवधि में श्रद्धालुओं का प्रवेश मीरा सर्किल से एवं निकासी यशोदा विहार चौक से सुनिश्चित की गई है।

श्री सांवलियाजी मंदिर मंडल की मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रभा गौतम ने बताया कि श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए विभिन्न मार्गों से आने वालों के लिए पृथक-पृथक पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं। मंदिर परिसर व प्रमुख मार्गों पर सीसी टीवी निगरानी, जिग-जैग लाइनों में पेयजल, शीत ऋतु को देखते हुए अलाव तथा पर्याप्त मोबाइल बायो-टॉयलेट्स की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के तहत मंदिर प्रशासन के 1000 सुरक्षाकर्मी एवं जिला पुलिस के 400 जवान तैनात किए गए हैं। सूचना प्रसारण के लिए पब्लिक एड्रेसिंग सिस्टम, 5 एलईडी स्क्रीन पर लाइव दर्शन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। नववर्ष के अवसर पर मंदिर परिसर को भव्य पुष्प सज्जा से सजाया गया है। अधिक भीड़ को देखते हुए 30 दिसंबर 2025 से 2 जनवरी 2026 तक वीआईपी दर्शन पूर्णतः बंद रहेंगे। मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से निर्धारित व्यवस्थाओं का पालन करने, जूता स्टैंड का उपयोग करने, कीमती सामान साथ न लाने एवं सतर्क रहने की अपील की है।

—————

(Udaipur Kiran) / अखिल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *