Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

स्वर्णनगरी सुपरफास्ट में डिब्बों की अस्थाई वृद्धि

jodhpur

जोधपुर, 16 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए शकूरबस्ती-जैसलमेर-शकूरबस्ती स्वर्णनगरी सुपरफास्ट ट्रेन में विभिन्न श्रेणी के डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।

उत्तर पश्चिम रेलवे जोधपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव ने बताया कि ट्रेन संख्या 12249/12250, शकूरबस्ती-जैसलमेर-शकूरबस्ती स्वर्णनगरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस में एक थर्ड एसी एवं दो द्वितीय शयनयान श्रेणी के डिब्बे अस्थाई रूप से बढ़ाए जा रहे हैं। यह अस्थायी बढ़ोतरी शकूरबस्ती से 17 से 31 दिसंबर तक तथा जैसलमेर से 18 दिसंबर से 1 जनवरी 2026 तक प्रभावी रहेगी।

(Udaipur Kiran) / सतीश

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *