Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

तीन जोड़ी रेलसेवाओं का मेलमरूवतूर स्टेशन पर अस्थाई ठहराव

jodhpur

जोधपुर, 29 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । रेलवे द्वारा इरूमुदि/थाईपूसम त्यौहार को देखते हुए यात्रियों की सुविधा भगत की कोठी-तिरूच्चिराप्पल्लि-भगत की कोठी, बीकानेर-मदुरै-बीकानेर एवं जोधपुर-मन्नागुडी-जोधपुर रेलसेवाओं का मेलमरूवतूर स्टेशन पर अस्थाई ठहराव दिया जा रहा है।

मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि गाड़ी संख्या 20481, भगत की कोठी-तिरूच्चिराप्पल्लि रेलसेवा जो 31 दिसंबर से 28 जनरवरी तक भगत की कोठी से प्रस्थान करेगी वह मेलमरूवतूर स्टेशन पर 11.04 बजे आगमन कर 11.05 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 20482, तिरूच्चिराप्पल्लि-भगत की कोठी रेलसेवा जो तीन जनवरी से 31 जनवरी तक तिरूच्चिराप्पल्लि से प्रस्थान करेगी वह मेलमरूवतूर स्टेशन पर 11.24 बजे आगमन व 11.25 बजे प्रस्थान करेगी। गाड़ी संख्या 22632, बीकानेर-मदुरै रेलसेवा जो चार जनवरी से 25 जनवरी तक बीकानेर से प्रस्थान करेगी वह मेलमरूवतूर स्टेशन पर 11.24 बजे आगमन कर 11.25 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 22631, मदुरै-बीकानेर रेलसेवा जो एक जनवरी से 29 तक मदुरै से प्रस्थान करेगी वह मेलमरूवतूर स्टेशन पर 17.49 बजे आगमन व 17.50 बजे प्रस्थान करेगी। गाड़ी संख्या 22673, जोधपुर-मन्नारगुडी रेलसेवा जो एक जनवरी से 29 जनवरी तक जोधपुर से प्रस्थान करेगी वह मेलमरूवतूर स्टेशन पर 11.04 बजे आगमन कर 11.05 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 22674, मन्नारगुडी-बीकानेर रेलसेवा जो पांच जनवरी से 26 जनवरी तक मदुरै से प्रस्थान करेगी वह मेलमरूवतूर स्टेशन पर 17.49 बजे आगमन व 17.50 बजे प्रस्थान करेगी।

(Udaipur Kiran) / सतीश

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *