
झाबुआ, 11 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Madhya Pradesh के जनजातीय बाहुल्य झाबुआ जिले के मेघनगर जनपद क्षेत्र के ग्राम सजेली नान्यासाथ में गौहत्या मामले में पुलिस द्वारा अपराध क्र.287/25 धारा, 4,6,9, गोवंश प्रतिषेध अधिनियम के तहत दस आरोपित गिरफ्तार किए गए हैं. अनुविभागीय अधिकारी पुलिस थांदला नीरज नामदेव ने इस मामले में दी गई जानकारी में बताया कि मामले में अब तक दस आरोपित गिरफ्तार किए जा चुके हैं, और घटना के दिन से ही पुलिस द्वारा शुरू की गई जांच तत्परता से जारी है. एसडीओपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितो के नाम हैं –
प्रभु पुत्र थावरिया भाबोर उम्र 42 साल निवासी खेडी, थाना कल्याणपुरा.
पारु पुत्र बदिया भूरिया उम्र 60 साल निवासी, काछला थाना कल्याणपुरा.
पेमा पुत्र भेदु बबेरिया उम्र 55 साल निवासी बावड़ी. जाम्बु पिता नाना डामोर 35 साल निवासी पिटोल.
चैन सिंह पुत्र वजिया डामोर उम्र 38 वर्ष निवासी सजेली नानियां सात.
मुकेश पुत्र पूजा डामोर उम्र 40 साल निवासी सजेली नानियासात
सुखराम पुत्र माला डामोर उम्र 38 साल निवासी सजेली नानिया सात
गमनीया पुत्र नरवा कमार उम्र 55 साल निवासी झरनिया
दिनेश पुत्र बदिया सहलोत उम्र 20साल निवासी पीपल खूंटा
हितैष पुत्र भारू भूरिया 14वर्ष निवासी घोसलिया छोटा.
—————
(Udaipur Kiran) / डॉ. उमेश चंद्र शर्मा
