Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
WEST BENGAL

सड़क दुर्घटना में दस घायल, वाहन क्षतिग्रस्त

सड़क दुघर्टना

कूचबिहार, 25 सितंबर (Udaipur Kiran News) । एक दूसरे से आगे निकलने और यात्री उठाने की होड़ में एक यात्री वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना में करीब दस यात्रियों के घायल होने की खबर है। घायलों में से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह घटना गुरुवार को जिले के माथाभांगा-फालाकाटा राज्य राजमार्ग पर पारडुबी अस्पताल मोड़ के पास घटी है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, लंबे समय से यात्रियों को चढ़ाने की होड़ में तेज गति से यात्रीवाही वाहनों का आना जाना लगा रहता है। यह दुर्घटना आज भी उसी कारण हुई है। जब दो यात्रीवाही वाहन माथाभांगा से फालाकाटा जा रही थी। तभी पारडुबी इलाके में दूसरे यात्रीवाही वाहन से आगे निकलने की होड़ में एक वाहन अनियंत्रित होकर अस्पताल पाड़ा इलाके में सड़क किनारे गड्ढ़े में पलटा गई। घटना में दस यात्री घायल हो गए। घायल यात्रियों को बरामद कर माथाभांगा अस्पताल भेज दिया गया। जहां तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

इस सड़क दुर्घटना के कारण माथाभांगा-फालाकाटा राज्य राजमार्ग पर कुछ देर के लिए यातायात जाम हो गया। खबर मिलते ही घोक्साडांगा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम पर काबू पाया और स्थिति को सामान्य किया।

(Udaipur Kiran) / सचिन कुमार

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *