Skip to content
Sunday, 1 November 2026
BREAKING
WEST BENGAL

विवादित जमीन पर शौचालय निर्माण को लेकर बवाल, दोनों पक्षों के दस लोग घायल

शौचालय निर्माण को लेकर बवाल के बाद मौके पर पुलिस गश्त करते हुए

उत्तर दिनाजपुर, 03 दिसंबर (Udaipur Kiran) । चोपड़ा थाने के मुलुकडांगी इलाके में बुधवार को एक विवादित जमीन पर शौचालय निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच संघर्ष छिड़ गया। लंबे समय से जमीन की मालिकाना हक को लेकर चल रहे विवाद ने इस बार हिंसक रूप ले लिया। घटना में दोनों पक्षों के कुल 10 लोग घायल हो गए, जबकि पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, रेजाउल हक और धनबर अली रहमान के परिवारों के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से मामला विवादित था। कई बार पंचायत स्तर पर सुलह बैठकों में भी मामला गया, पर समाधान नहीं निकला। बुधवार को एक पक्ष जब उस जमीन पर शौचालय का निर्माण शुरू करने लगा तो दूसरे पक्ष ने विरोध किया, जिसके बाद झड़प शुरू हो गई। देखते ही देखते स्थिति बिगड़ गई। दोनों के बीच तोड़फोड़, पत्थरबाजी और आगजनी की घटनाएं हुई। जिससे धान के ढेर में आग लगने से इलाके में भारी अफरा-तफरी मच गई। पत्थरबाजी और धारदार हथियारों के हमलों में दोनों पक्षों के 10 लोग घायल हुए, जिन्हें दलुआ ब्लॉक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।

धनबर अली रहमान का आरोप है कि जमीन उनके परिवार ने खरीदी है, लेकिन रेजाउल हक का परिवार उसे अपनी जमीन बताता है। वहीं, रेजाउल हक के परिवार का कहना है कि जमीन को लेकर मामला अभी विवाद में है, इसके बावजूद धनबर अली के लोग शौचालय बनाने पहुंचे थे जिससे झगड़ा हुआ।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। दमकल के पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया। पुलिस ने घटना में शामिल चार लोगों को हिरासत में लिया है। पूरे मामले की जांच कर रही है।

(Udaipur Kiran) / सचिन कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *