Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
HARYANA

हिसार : गुजवि के दस विद्यार्थी रुहिल फ्यूचर टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड में चयनित

गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय का मुख्य द्वार।

हिसार, 3 दिसंबर (Udaipur Kiran) । यहां के गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी

विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के सौजन्य से रुहिल फ्यूचर टेक्नोलॉजीज

प्राइवेट लिमिटेड के ऑफ-कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में विश्वविद्यालय के बीटेक सीएसई,

बीटेक आईटी व बीटेक सीएसई-एआईएमएल प्रोग्राम के दस विद्यार्थियों का चयन किया गया है।

चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने बुधवार काे इस

उपलब्ध पर गर्व व्यक्त किया। प्लेसमेंट निदेशक डॉ. प्रताप सिंह ने बताया कि प्लेसमेंट ड्राइव में बीटेक

सीएसई, बीटेक आईटी व बीटेक सीएसई-एआईएमएल कार्यक्रम के 111 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

प्लेसमेंट प्रक्रिया में वर्चुअल प्री-प्लेसमेंट टॉक, ऑनलाइन परीक्षा और व्यक्तिगत

मौखिक साक्षात्कार के उपरांत कंपनी परिसर में एक बूट कैंप शामिल रहे। उन्होंने इस प्लेसमेंट

ड्राइव के आयोजन के लिए रुहिल फ्यूचर के अधिकारियों संध्या, निखिल शर्मा, राजन भूटानी,

अमित परमार तथा अंशिका का आभार व्यक्त किया। उन्होंने संबंधित विभाग के शिक्षकों व

ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट समन्वयकों के सहयोग की सराहना की। सहायक निदेशक प्लेसमेंट डा. आदित्य वीर सिंह ने बताया कि बीटेक सीएसई के मनीष

चौधरी, पारुल यादव, हिमांशु, आकाश, अंकित सिंह, देबजीत डे व तनीषा, बीटेक आईटी की मानवी

संब्याल और छवि सागर तथा बीटेक सीएसई-एआईएमएल की पूर्वी यादव को कंपनी द्वारा चयनित

किया गया है। प्लेसमेंट ड्राइव का समन्वय बीटेक सीएसई की तृप्ति ने प्रभावी ढंग से

किया।

(Udaipur Kiran) / राजेश्वर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *