Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
CRIME

गांव में चोरों का आतंक , सूने तीन मकानों से लाखों का सामान चोरी

घटना की तहरीर कोतवाली में देने के बाद जानकारी देते पीड़ित

11 लाख के जेवरात और नकदी पार

हमीरपुर 02 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र के सरसेड़ा माफ ग्राम पंचायत के छिरावल गांव में अज्ञात चोरों ने तीन सूने घरों को निशाना बनाकर लाखों का सामान चोरी कर लिया। घटना के समय तीनों परिवार ईंट भट्ठों पर मजदूरी करने गए हुए थे। घर लौटने पर टूटी हुई कुंडियां और बिखरा सामान देखकर गृहस्वामियों के पैरों तले जमीन खिसक गई। मंगलवार को तीनों पीड़ितों ने राठ कोतवाली में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की।

पहले पीड़ित कमलेश रैकवार पुत्र डालचंद रैकवार ने मंगलवार को बताया कि उनके बंद पड़े घर में घुसे चोर बहू और बेटी के सोने-चांदी के जेवरों के साथ 3,800 रुपये नकद ले गए। कुल मिलाकर उन्हें लगभग 9 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। गांव के ही धनीराम रैकवार ने बताया कि उनके मकान से चोर सोने-चांदी के गहनों के अलावा 4,000 रुपये नकद भी उठा ले गए। चोरी में उन्हें करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। तीसरे पीड़ित गनशन रैकवार पुत्र डालचंद के घर से चोर चांदी के गहने व 5,000 रुपये नकद पार कर ले गए। उन्हें लगभग 50 हजार रुपये की क्षति हुई है। तीनों परिवारों ने बताया कि घर लौटने पर दरवाजों के ताले टूटे मिले ।

मंगलवार को राठ कोतवाली के प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि घटना की गहन जांच की जा रही है। आसपास के इलाकों में संदिग्धों की तलाश जारी है और जल्द ही चोरों का सुराग मिलने की उम्मीद है।

—————

(Udaipur Kiran) / पंकज मिश्रा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *